पॉलिथीन जब्त कर चालान काटे

नगर विकास प्रन्यास सचिव एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) के निर्देश पर कार्यवाही करते हुए लेक पेट्रोल टीम ने धानमंडी क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 4 प्रतिष्ठानों से 91 किलोग्राम पॉलिथीन जब्त की।

 | 

लेक पेट्रोल प्रभारी सतीश चन्द्र टेलर ने बताया कि  नगर निगम के कार्मिक थावरचन्द पडियार के साथ लेक पेट्रोल टीम ने मंगलवार को धान मण्डी क्षेत्र में 30-40 सब्जी, फल विक्रेताओं एवं प्रतिष्ठानों पर पॉलिथीन जब्त करने की कार्यवाही की। इस दौरान 4 प्रतिष्ठानों से 91 किलोग्राम पॉलिथीन जब्त करते हुए शास्ति के रूप में कुल 3 हजार 5 सौ रूपए के चालान काटे गये।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News