हरियाणा के फरीदाबाद में तालाबों को किया जाएगा चकाचक, तीन गांवों को मिलेगा फायदा

 | 
हरियाणा के फरीदाबाद में तालाबों को किया जाएगा चकाचक, तीन गांवों को मिलेगा फायदा 

Udaipur Times, Haryana News, फरीदाबाद : हरियाणा के फरीदाबाद वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। वार्ड-44 के तीन गांवों मलेरना, साहुपुरा और मुजेड़ी के छह तालाबों की सफाई और पानी निकासी का काम नगर निगम कराएगा।

जानकारी के अनुसार इस पर करीब 1 करोड़ 72.90 लाख रुपए खर्च होंगे। काम को छह महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। तालाबों में लंबे समय से गाद जमा होने के कारण उनकी गहराई और पानी सहेजने की क्षमता कम हो गई है। Haryana News

बारिश के दौरान अधिक पानी आने पर आसपास जलभराव की स्थिति बनती है। सफाई के दौरान गाद निकालने से तालाबों की गहराई बढ़ेगी और इनमें अधिक बारिश का पानी जमा हो सकेगा। नगर निगम के कार्यकारी अभियंता डालचंद ने बताया कि तालाबों की सफाई और गाद निकालने से बारिश के पानी को सहेजने की क्षमता बढ़ेगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News