विदेश की धरती पर पूजा राठौड़ ने लहराया परचम, IHF की बनी पहली भारतीय महिला रैफरी
Udaipur Times, New Delhi : विदेश की धरती पर पूजा राठौड़ ने बड़ा इतिहास रच दिया है। स्पेन देश में पूजा राठौड़ भारत की पहली महिला रैफरी बनकर भारत का परचम लहराया दिया है। पहली बार गांव पधारने पर पूजा राठौड़ का स्वागत हुआ।
भारत की पहली अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल महासंघ (IHF) रेफरी पूजा राठौड़ बनी हैं। वह राजस्थान के जोधपुर जिले के ओसिया बारा खुर्द की रहने वाली हैं और वर्तमान में वरिष्ठ शारीरिक शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं।
स्पेन में आयोजित चौथी IHF व्हीलचेयर हैंडबॉल विश्व चैंपियनशिप में रेफरी (ऑफिसिएट) करने के लिए नियुक्त किया गया था।