राजकीय विद्यालय के निर्धन बालकों ने पहने जूते

इनरव्हील क्लब ने निकटवर्ती मादड़ी सिथत राजकीय विद्यालय में बच्चों को शूज एवं मोजे प्रदान किये। अब इस विद्यालय के बच्चे नंगे पैर स्कूल नहीं आयेंगें।

 | 
राजकीय विद्यालय के निर्धन बालकों ने पहने जूते

इनरव्हील क्लब ने निकटवर्ती मादड़ी सिथत राजकीय विद्यालय में बच्चों को शूज एवं मोजे प्रदान किये। अब इस विद्यालय के बच्चे नंगे पैर स्कूल नहीं आयेंगें। क्लब अध्यक्षा डॉ. पुष्पा सेठ ने बताया कि विद्यालय के 62 छात्र-छात्राओं को शूज एवं मोजे प्रदान किये गये। इस अवसर पर सचिव डॉ. रेखा भाणावत, प्रधानाध्यापिका रूकमण मण्डोवरा मौजूद थी। इसके अलावा क्लब ने अंध विद्यालय में बच्चों को बैठने के लिए 40 कुर्सियां भी भेंट की।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News