निजी विद्यालयों में 25 फीसदी सीटों पर गरीब छात्रों को अनिवार्यत: प्रवेश मिले
जिला आयोजना समिति में आयोजित बैठक में आज सदस्यों ने निजी विधालयों में 25 फीसदी स्थानों पर गरीब छात्रों के प्रवेश व्यवस्था की पालना सभी निजी विधालयों द्वारा कराने की महत्ती आवश्यकता प्रतिपादित की।

जिला आयोजना समिति में आयोजित बैठक में आज सदस्यों ने निजी विधालयों में 25 फीसदी स्थानों पर गरीब छात्रों के प्रवेश व्यवस्था की पालना सभी निजी विधालयों द्वारा कराने की महत्ती आवश्यकता प्रतिपादित की।
जिला परिषद सभागार में जिला प्रमुख मधु मेहता की अध्यक्षता आयोजित इस बैठक की बैठक में जिला परिषद सदस्य, जिला कलक्टर विकास एस. भाले, महिला एवं बाल विकास उप निदेशक श्वेता फगेडि़या, मुख्य कार्यकारी अधिकारी अबरार अहमद अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी हर्ष सावनसुखा, टीएडी के परियोजना अधिकारी भोजकुमार, मुख्य आयोजना अधिकारी सुधीर दवे, जिला शिक्षाधिकारी भरत मेहता, जिला साक्षरता अधिकारी एम. एल धोबी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण मौजूद थे।
जिला कलक्टर ने शिक्षा विभाग से कहा कि शिक्षा विभाग निर्धन छात्रों के प्रवेश की व्यवस्था को गंभीरता से लें व पालना न करने वाले स्कूलों के प्रति आवश्यक कार्यवाही अमल में लाए। जिला शिक्षाधिकारी(प्रा.) भरत मेहता ने बताया कि उनके अधीन 721 विधालयों की जांच की गई और निर्धन बच्चों के प्रवेश संबंधी कार्यवाही के लिये पाबन्द किया गया है।
बैठक में सदस्यों ने कहा कि बीते वित्तीय वर्ष में जारी बजट की विभागीय प्रगति से सदन को अवगत कराया जाए, इस पर सभी विभागों को आदिनांक सूचना अविलम्ब उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गए हैं। बैठक में उपस्थित विभागीय अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग की प्रगति जानकारी दी जिले सभी ने विस्तार से निर्धारित प्रफोर्मा में देने को कहा गया।
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
