रानी पद्मिनी के सम्मान मे उदयपुर के युवाओं की सकारात्मक पहल

रानी पद्मिनी के सम्मान मे उदयपुर के युवाओं की सकारात्मक पहल

विवादित फिल्म पद्मावत की रिलीज से पूर्व उदयपुर के युवाओं ने रानी पद्मिनी के सम्मान और मेवाड के गौरवशाली इतिहास को सही तरीके से दर्शाने के उद्देश्य से हमारा हिन्दूस्तान शार्ट डाक्यूमेंट्री को यू टयूब पर लांच किया है। दिग्गज प्रोडक्शन द्वारा निर्मित करीब 6 मिनट की इस शार्ट मूवी मे हिन्दू मुस्लिम एकता की मिसाल पेश करते हुए भारत के निर्माण मे जिन हिन्दु और मुस्लिम हस्तियों का योगदान रहा है, उनको भी प्रस्तुत किया गया है।

डॉक्युमेन्ट्री मे एक पंक्ति “ कल्पना का लेकर सहारा झूठ क्यूं दिखाते हो, आने वाली पीढी को गलत बात क्यूं बताते हो….‘‘ रानी पद्मिनी के सम्मान और वर्तमान मे चल रहे पद्मावत फिल्म के मुद्दे की और भी इशारा करती है। हमारा हिन्दूस्तान के जरिये फिल्मो मे मेवाड के वास्तविक इतिहास को सही तरीके से बताने पर भी जोर दिया गया है।

रानी पद्मिनी के सम्मान मे उदयपुर के युवाओं की सकारात्मक पहल प्रोडक्शन के निदेशक अभिषेक जोशी ने बताया कि हमारा हिन्दुस्तान के पोस्टर का विमोचन बुधवार को टाईगर हिल स्थित प्रताप गौरव केन्द्र राष्ट्रीय तीर्थ के संचालक ओमजी के हाथों करवाने के बाद इसे यू टयूब पर हमारा हिन्दुस्तान के नाम से लॉंच कर दिया गया। इस शॉर्ट मूवी मे संगीत आशीष गोराणा, विडियोंग्राफी जॉन परमार, स्वर तरूण जोशी, माधुरी पालीवाल, विष्णु जोशी ने दिया है। मूवी मे कलाकारों के रूप मे धमेन्द्र जोशी, विकास सोनी, दिपक परिहार, तारिका शर्मा , राधिका उलीचा और राहूलराज माली ने भी अभिनय किया है।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal

Tags