पोस्टकार्ड अभियान अपने चर्म पर – तनवीर सिंह
राजस्थान मोट्यिार परिषद् की ओर से राजस्थानी भाषा को संविधान की आठवी अनुसूचि में शामिल करने हेतु प्रधानमंत्री एवं केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के नाम पोस्ट कार्ड अभियान तहत शनिवार को सेक्टर 11, आदिनाथ भवन, माछला मंगरा में आम जन से पोस्ट कार्ड लिखवाये गये।

इस अवसर पर संभाग प्रभारी तनवीर सिंह ने बताया कि राजस्थान की मान्यता को लेकर लोगों में बहुत आक्रोश है। उनका मानना है कि राजस्थान में भी राजस्थानी भाषा को मान्यता मिलनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि 21 फरवरी को संभाग स्तरीय धरने में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी हो इसके लिए उदयपुर शहर के विभिन्न संगठनों से सम्पर्क किया जा रहा है। सोमवार को उदयपुर शहर के विद्यालयों में प्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री के नाम पोस्ट कार्ड लिखवाये जायेंगे।
संभाग पाटवी घनश्याम सिंह भीण्डर, जिला पाटवी कृष्णकांत नाहर, जयंत ओझा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।