पोस्टकार्ड अभियान को युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक का समर्थन
मुट्ठी संस्थान की पहल पर शुरू हुए पोस्टकार्ड अभियान में तहत फतसागर की पाल पर सोमवार को शहरवासियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा संबंधी मुद्दों को लेकर सैंकड़ों लोगों ने सुझाव दिए और संस्थान के प्रतिनिधियों के प्रयास की सराहना की।

रविवार को गणगौर घाट पर जहां ज्यादातर विदेशी सैलानियों ने हिस्सा लिया वहीं सोमवार को फतहसागर की पाल पर स्थानीय शहरवासियों ने अभियान में हिस्सा लिया। गौरतलब है कि संस्थान की ओर से पिछले कई दिनों से पोस्टकार्ड लिखवाकर शहरवासियों से महिलाओं की सुरक्षा बढ़ाने संबंधी सुझाव लिए जा रहे है। सोमवार को पाल पर करीब सात सौ पोस्टकार्ड लिखवाए गए। सबसे रोचक रहा जब पाल पर शाम को सैर पर आने वाले बुजुर्गों ने भी अभियान में हिस्सा लेते हुए पोस्टकार्ड में सुझाव लिखे। इस दौरान उन्होंने उनके घरों की बेटियों के साथ आए दिन होने वाली छेड़खानी के किस्से भी साझा किए। उन्होंने यह भी माना कि देर शाम बाहर से आने जाने में लड़कियों को बहुत परेशानियोें का सामना करना पड़ता है।
संस्थान की इस अभिन्न पहल को बढ़ावा देने के मकसद से चीफ प्लानिंग ऑफिसर सुधीर दवे और कोर्ट की वरीष्ठ वकील रागिनी जी ने भी शिरकत की। संस्थापक अर्चना शक्तावत और सरोज पटेल ने बताया कि इन साी पोस्टाकार्ड को संस्थान के प्रतिनिधी मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के पास लेकर जाएंगे।