पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन

स्वामी शरणम शिक्षण संस्थान के अन्तर्गत संचालित एस. एस. कॅालेज ऑफ एज्यूकेशन, उमरड़ा की ओर से कला विषय के अन्तर्गत पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बालिकाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया और अपनी कल्पनाओं को कागज पर उतारा।

 | 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के निदेशक सुभाष राजक थे जबकि अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. वत्सला पाडलिया ने की। प्रतियोगिता में महाविद्यालय की छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ अपनी कल्पनाओं को विभिन्न आकर्षक रंगों का प्रयोग करते हुए चित्रित किया। इस प्रतियोगिता मेंज्योति पोरवाल प्रथम, पूजा राजोरा,दीपिका बागडी, काजल, निकलेश द्वितीय एवं लक्ष्मी गाडरी, भारती खटीक तृतीय रही।

कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के प्राध्यापक (कला एवं अभिनय) शिव प्रसन सिंह द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में बनायी जाने वाली आकर्षक पेन्टिंग्स को आने वाले दिनों में फतहसागर पर जनता के लिए प्रदर्शित किया जाएगा ताकि छात्राओं की कला को प्रोत्साहन मिल सके। प्रतियोगिता के अन्त में प्रबन्धन प्रतिनिधि श्रीमती पूर्वी तम्बोली ने सभी छात्राओं द्वारा की गयी मेहनत एवं कला की प्रशंसा करते हुए उत्साहवर्धन किया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News