मूक बधिर युवक-युवती की कहानी पर आधरित साईलेन्ट लव वीडियों गाने का पोस्टर लाॅन्च

करणराम फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले एम स्क्वायर प्रोडक्शन एण्ड इवेन्ट के सहयोग से शहर के युवा करण माधवानी पर बन रहे साईलेन्ट लव वीडियो के गाने के पोस्टर का विमोचन किया गया। गाने की कहानी मूक-बधिर युवक-युवती के पनपे प्यार के इर्द-गिर्द घुमती है।

 | 

करण माधवानी ने बताया कि यह वीडियो साईलेन्ट प्यार की एक कहानी है जिसका फिल्मांकन शहर एवं आस-पास के दर्शनीय स्थलों पर किया जा रहा है। इसका वीडियो शीघ्र ही तैयार हो जायेगा। वीडियो बनने के बाद उसे यू-ट्यूब पर लाॅन्च किया जायेगा।

मुकेश माधवानी ने बताया कि गाने का फिल्मांकन महेश सेन एवं निर्देशन राज सेन द्वारा किया जा रहा है। पोस्टर विमोचन में सोनल जायसवाल, राज सेन, महेश सेन, हिमांशु पालीवाल, देवराज चन्देल ने सहयोग दिया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News