इनरव्हील क्लब उदयपुर का पदस्थापना समारोह आयोजित

इनरव्हील क्लब उदयपुर का वर्ष 2015-16 का पदस्थापना समारोह आज रोटरी बजाज भवन में आयोजित किया गया। जिसकी मुख्य अतिथि नवलेखन ज्ञानपीठ पुरूस्कार विजेता श्रीमती उ

 | 

इनरव्हील क्लब उदयपुर का पदस्थापना समारोह आयोजित

इनरव्हील क्लब उदयपुर का वर्ष 2015-16 का पदस्थापना समारोह आज रोटरी बजाज भवन में आयोजित किया गया। जिसकी मुख्य अतिथि नवलेखन ज्ञानपीठ पुरूस्कार विजेता श्रीमती उपासना चौबे थी।

इस अवसर पर उपासना चौबे ने कहा कि किसी भी व्यक्ति के जीवन में आने का कारण व्यक्तिगत नहीं होता है। वह प्रकृति पर निर्भर करता है। उसका उद्देश्य सिर्फ व्यक्तिगत नहीं वरन् उसके उद्देश्य व नियति सामाजिक वातावरण और पूरे विश्व से संबंधित होते है। व्यक्ति के जरिये ही सामूहिक एवं उसके बाद पूरे विश्व के लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

पदस्थापना अधिकारी ने नव निर्वाचित अध्यक्ष पुष्पा सेठ, निवर्तमान अध्यक्ष शकुन्तला धाकड़,उपाध्यक्ष कांता जोधावत,सचिव रेखा भाणावत,सह-सचिव सुन्दरी छतवानी, कोषाध्यक्ष सुरजीत छाबड़ा, आईएसओ अरूणा जावरीया, सम्पादक के रूप में शीला तलेसरा को,कार्यकारी सदस्य के रूप में मधु सूद, आशा कुणावत, रीटा बापना, दर्शना सिंघवी, देविका सिंघवी, रेणु जैन, परामर्शक मण्डल की चन्द्रप्रभा मोदी, कुसुम राठी, विजयलक्ष्मी बंसल, सावित्री टाया, विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में सीता पारीख, लता भण्डारी, कल्पना नलवाया, रीटा महाजन, स्नेहलता साबला, पंकज मोदी, मधु नाहर, उषा नागौरी को शपथ दिलायी।

बुलेटिन संपादक आशा तलेसरा ने अतिथि एवं पदाधिकारियों के हाथों बुलेटिन का विमोचन कराया। इस अवसर पर नव निर्वाचित अध्यक्ष पुष्पा सेठ ने कहा कि क्लब इस वर्ष मुख्य रूप से युवक-युवतियों एंव महिलाओं के लिए स्वरोजगार प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें इस ओर अग्रसर किया जाएगा। स्कूली छात्र-छात्राओं को कम्प्यूटर प्रशिक्षण, बच्चों के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। गंावों में जा कर बच्चों को पौष्टिक आहार एंव सफाई अभियान की जानकारी दी जाएगी। बच्चों के करियर काउन्सिलिंग संबंधी सेमीनार का भी आयोजन किया जाएगा। प्रारम्भ में निवर्तमान अध्यक्ष शकुंतला धाकड़ ने स्वागत उद्बोधन दिया।

प्रारम्भ में निवर्तमान सचिव कांता जोधावत ने गत वर्ष क्लब द्वारा किये गये सेवा कार्याे की जानकारी दी। इस अवयसर पर रोटरी क्लब अध्यक्ष गजेन्द्र जोधावत,सचिव सुभाष सिंघवी, पूर्व प्रान्तपाल निर्मल सिंघवी,प्रान्तपाल निर्वाचित रमेश चौधरी,सहायक प्रान्तपाल पी.एल.पुजारी,ब्रह्म कुमारीय ईश्वरीय वि.वि.की रीटा बहिन सहित अनेक अंत में सचिव रेखा भाणावत ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News