रोटरी क्लब उदयपुर का पदस्थापना समारोह आयोजित
नवगठित डिस्ट्रिक्ट 3052 की प्रथम टीम के रूप में रोटरी क्लब उदयपुर का पदस्थापना समारोह कल रोटरी बजाज भवन में आयोजित किया गया। समारेाह के मुख्य अतिथि हिन्दुस्तान जिक-वेदान्ता के सीईओ अखिलेश जोशी,विशिष्ठ अतिथि मंगलम एज्यूकेशन सोसायटी के चेयरमेन गोविन्द अग्रवाल,सम्मानिय अतिथि पूर्व प्रान्तपाल डॅा. यशवन्त कोठारी व निर्मल सिंघवी तथा पदस्थापना अधिकारी प्रान्तपाल अनिल अग्रवाल थे।

नवगठित डिस्ट्रिक्ट 3052 की प्रथम टीम के रूप में रोटरी क्लब उदयपुर का पदस्थापना समारोह कल रोटरी बजाज भवन में आयोजित किया गया। समारेाह के मुख्य अतिथि हिन्दुस्तान जिक-वेदान्ता के सीईओ अखिलेश जोशी,विशिष्ठ अतिथि मंगलम एज्यूकेशन सोसायटी के चेयरमेन गोविन्द अग्रवाल,सम्मानिय अतिथि पूर्व प्रान्तपाल डॅा. यशवन्त कोठारी व निर्मल सिंघवी तथा पदस्थापना अधिकारी प्रान्तपाल अनिल अग्रवाल थे।
समारोह को संबोधित करते हुए जोशी ने कहा कि इस वर्ष हिदुस्तान जिंक लिमिटेड व रोटरी क्लब उदयपुर मिलकर समाज में बदलाव लाने का प्रयास करेंगे। उन्होनें कहा कि सोसायटी की इस प्रकार सेवा करें कि वह अपने आप को बदल सके। देश में आज भी 50 प्रतिशत आज भी कुपोषित बच्चें है,जिनका जीवन बदलने का प्रयास किया जाना चाहिए।
इस अवसर पर गोविन्द अग्रवाल ने कहा कि मिलजुल कर सेवा कार्य करने से निश्चित रूप से सफलता मिलती है। समाज में मैत्री एंव आपसी सौहाद्र्ध बढ़ाने जैसे कार्यक्रम किये जाने चाहिए। प्रान्तपाल अनिल अग्रवाल ने कहा कि रोटरी का वर्तमान का सेवा कार्य करने के मकसद की झलक आज से हजारों वर्ष पुराने पुराणों में मिलती है। ऊंची सोच के साथ जमीन पर पंाव रखकर चलने वाला व्यक्ति जीवन में हमेशा सफलता प्राप्त करता है। चारों ओर बदलाव देखने को मिल रहा है लेकिन आज भी हत अपने आप को नहीं बदल रहे है। जिस दिन हम अपने आपको बदल देंगे उस दुनिया बदल जाएगी।
इन्होनें ली शपथ-पदस्थापना अधिकारी प्रान्तपाल अनिल अग्रवाल ने अध्यक्ष बी.एल.मेहता, सचिव सुरेन्द्र जैन सहित निदेशक मण्डल के सदस्यों डॅा. अजस मुर्डिया,अध्यक्ष निर्वाचित डॅा. बी. एल.सिरोया, गजेन्द्र जोधावत,निवर्तमान अध्यक्ष सुशील बांठिया,ओ.पी.सहलोत,एच.वी.पालीवाल, पी.एल.पुजारी,पी.एस.तलेसरा,डी.पी.धाकड़,सुभाष सिंघवी, आर.के.सुखवाल, पुनीत बाबेल,जतिन नागौरी, दिलीप शाह,महादेव दमानी,परमेश्वर धर्मावत, महेनद्र टाया,अजय जैन,अभय सिघ्ंावी, लक्ष्मणसिंह कर्णावट, पदम दुगड़,रमेश चौधरी को शपथ दिलाकर पदभार सौपें।
नवनिर्चाचित अध्यक्ष बी.एल.मेहता ने कहा कि इस सत्र में स्थायी प्रोजेक्ट के तहत उदयपुर में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का एक नैत्र चिकित्सालय भी स्थापित करने का प्रयास किया जाएगा। आदिवासी युवाओं-युवतियों को देश की विकास की धारा से जोडऩे के लिए उन्हें टेबलेट व कम्प्यूटर प्रोजेक्ट के जरिये शिक्षित किया जाएगा। उन्होनें बताया कि व्यावसायिक टे्रनिंग सेन्टर खोलकर उसमें असहाय बच्चों को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु मार्बल के आर्टिकल बनाने का व्यावसायिक प्र्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इसके अलावा शहर के निर्धन ह्दय रोगियों को नि:शुल्क शल्य चिकित्सा उपलब्ध करायी जाएगी।
विमोचन- बुलेटिन संपादक डॅा. प्रदीप कुमावत ने बुलेटिन,पब्लिकेशन चेयरमेन रमेश चौधरी ने कमेटी बुक व डायरेक्ट्री ‘प्रयासÓ ,डॅा. बी.एल.सिरोया ने एक्यूपंक्चर संाइस पुस्तक तथा डॅा. यशवन्तसिंह कोठारी ने बैग का अतिथियों के हाथों विमोचन कराया।
इस अवसर पर सहायक प्रान्तपाल नक्षत्र तलेसरा ने कहा कि रोटरी सेवा का ऐसा पथ है जो हर समय समाज को जनजागृत करता हुआ निरन्तर आगे बढ़ता चला जाता है। डॅा. प्रदीप कुमावत,पदम दुगड़,राजेश खमेसरा व परमेश्वर धर्मावत ने अतिथियों का परिचय दिया। पूर्व प्रान्तपाल निर्मल सिंघवी गत सत्र में क्लब द्वारा किये गये सेवा कार्यो की सराहना की। उन्होनें उत्तराखंड पीडि़तों के लिए 11 हजार रूपयें तथा अध्यक्ष बी.एल.मेहता ने क्लब की ओर 51 हजार रूपयें देने की घोषणा की। प्रारम्भ में निवर्तमान अध्यक्ष सुशील बंाठिया ने स्वगात उद्बोधन दिया। शुरूआत में बालिका तिथि बोहरा ने ईश वंदना प्रस्तुत की। अंत में सचिव सुरेन्द्र जैन ने धन्यवाद ज्ञापित किया। समारोह का संचालन निराली जैन ने किया।

