लायनेस क्लब की ओर से पदस्थापन कार्यक्रम आयोजित
लायनेस क्लब उदयपुर, मेवाड़ गौरव की ओर बहुप्रान्त 323 उपाध्यक्ष ललिता दवे के निर्वाचित होने के बाद आज पदस्थापन समारोह का आयोजन मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय में स्थित सीटीआई कॉलेज में किया गया। कार्यक्रम में लायनेस क्लब उदयपुर के सभी पदाधिकारी और सदस्य मौजूद थे।

लायनेस क्लब उदयपुर मेवाड़ गौरव की प्रेसिडेंट डॉ. कल्पना शर्मा ने बताया कि, करीब चार माह पूर्व हुए चुनाव में उपाध्यक्ष पद की विजेता रही ललिता दवे का शपथ ग्रहण समारोह आज आयोजित किया गया। इस दौरान बहुप्रांतीय अध्यक्ष, लायनेस अम्बिका पांडे को भी शपथ दिलाई गई।
समारोह में विशिष्ठ अतिथि के रूप में निवर्तमान प्रांतीय अध्यक्ष, लायनेस सीमा चौधरी, निवर्तमान प्रान्तपाल लायन आर.के. अजमेरा, पूर्व प्रान्तपाल एम.जे.एफ़. आर.के. अजमेरा मौजूद थे।