साधनों के सदुपयेाग से मिटेगी गरीबी

श्रमण संघीय महामंत्री सौभाग्य मुनि ने कहा कि यदि भारतीय नागरिक अपने साधनों का सदुपयोग करे तो देश में गरीबी का नाम ही न रहे। वे आज पंचायती नोहरे में आयेाजित धर्मसभा को संबोधित कर रहे थे।

 | 
साधनों के सदुपयेाग से मिटेगी गरीबी

श्रमण संघीय महामंत्री सौभाग्य मुनि ने कहा कि यदि भारतीय नागरिक अपने साधनों का सदुपयोग करे तो देश में गरीबी का नाम ही न रहे। वे आज पंचायती नोहरे में आयेाजित धर्मसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होनें कहा कि भारत के पास धन और साधनों कि कमी नही है लेकिन हमारे देशवासी संचति साधनों को दुव्र्यसन और प्रदर्शन में नष्ट कर देते है परिणाम स्वरूप धन अनुत्पादक बन व्यर्थ चला जाता है।

उन्होनें कहा कि देश में मदिरापान आदि दुव्र्यसन बहुत दूर तक फैले हुए है। दुव्र्यसनों में धन का अपव्यय तो होता ही है, साथ ही भारतीय नागरिकों का जीवन अन्तर से सत्वहीन और खोखला हो जाता है। स्वास्थ्य सम्बधित समस्याएं भी पैदा हो जाती है।

मुनिश्री ने कहा कि सुसभ्य समाज और सरकार को चाहिये कि देश में बढ़ते हुए मद्यपान तम्बाकू सेवन आदि दुव्र्यसनों को हतोत्साहित करे और जन जन को व्यसन मुक्त बनाने में देश का साधु समाज भी इसमें अच्छा योगदान दे सकता है। उन्होनेंं बताया कि हमारें साधनों और धन का थोथे प्रदर्शनो में भी जबरदस्त अपव्यय हो रहा है। प्रदर्शनों में धन व्यर्थ ही चला जाता है। उसमें कही कुछ भी सृजन नही है। यह पाप नव धनाढ्य नागरिक अधिक कर रहे है।

समाज में एक होड़ चल रही है जिसके फलस्वरूप मध्यम श्रेणी का व्यक्ति भी पिस रहा हैं। मुनिश्री ने बताया कि भारत शक्ति और साधनों का भंडार है धन संपदा की दृष्टि से भी यह संपन्न है किन्तु दुर्भाग्य यह है कि इन साधनों का सदुपयोग नही हो पा रहा है। यदि देश में धन उत्पादक बन कर उपयोग में आए तो भारत अनेक समृद्ध देशों से भी आगे बढ़ सकता है।

इस अवसर पर विकसित मुनि जी ने भी धर्मसभा को संबोधित किया। कोमल मुनि ने कविता पाठ किया। कार्यक्रम का संचालन श्रावक संघ मंत्री हिम्मत बड़ाला ने किया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News