पावर इंजीनियर्स का वृत सम्मेलन 12 जुलाई को उदयपुर में

पावर इंजीनियर्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान के उदयपुर वृत का सम्मेलन रविवार 12 जुलाई 2015 को चन्दनवाडी वाटिका, उदयपुर में आयोजित किया जाएगा।

 | 

पावर इंजीनियर्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान के उदयपुर वृत का सम्मेलन रविवार 12 जुलाई 2015 को चन्दनवाडी वाटिका, उदयपुर में आयोजित किया जाएगा।

सम्मेलन के मुख्य अतिथि श्री बी.राणावत सेवानिवृत प्रबन्ध निर्देशक अजमेर डिस्कॉम, विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्य अभियन्ता (O&M) AVVNL उदयपुर, अधीक्षण अभियन्ता प्रसारण निगम व अजमेर डिस्कॉम वाई.के. बोलिया सेवानिवृत अधीक्षण अभियन्ता रहेगे।

सम्मेलन में पावर इंजीनियर्स ऐसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष उम्मेदाराम चौधरी, अजमेर डिस्कॉम संगठन अध्यक्ष बी.जांगिड़ सम्मिलित होगे व मुख्य प्रवक्ता होंगे। सम्मेलन में समस्त अभियन्ता प्रसारण व वितरण निगम उदयपुर वृत के सम्मिलित होगे।

सम्मेलन के प्रथम चरण में उपभोक्ताओं की भूमिका, नए खण्ड। उपखण्ड खोलने, कनिष्ट अभियन्ताओं की ज्वलन्त समस्याएं जिसमें प्रमुख रूप से नये कनिष्ठ अभियन्ताओं के ग्रेड-पे 4800/- करने, सहायक अभियन्ता की सीधी भर्ती के पदों को पदोन्नति में समायोजित करने, विद्युत भत्ता व वाहन भत्ता तर्क संगत करने, प्रोत्साहन, हार्ड ड्यूटी भत्ता, ग्रामीण भत्ता, क्वार्टर परक्यूजिट से आयकर में राहत इत्यािद मुद्दों के समाधान पर मंथन किया जाएगा तथा नई वृत कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।

समारोह के द्वितीय चरण में हाल ही सेवानिवृत अभियन्ताओं का अभिनन्दन किया जाएगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News