पावर लिफ्टर भूपेंद्र व्यास कल अमेरिका रवाना होंगे

उदयपुर के इंटरनेशनल पॉवर लिफ्टर भूपेंद्र व्यास कल दिनाक 5 अगस्त को वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स 2017, लोंस एंजिल्स, अमेरिका में भाग लेने के लिये चेतक एक्सप्रेस से नई दिल्ली के रवाना होंगे। वहा से वो फ्लाइट से अमेरिका जायेंगे।

 | 

यह जानकारी देते हुए राजस्थान पॉवर लिफ्टिंग संघ के सचिव विनोद साहू ने बताया की आज खेल गाँव में राजस्थान राज्य क्रीडा परिषद् के चेयरमैन जे .सी. मोहन्ती एवंम जिला कलेक्टर बिष्णु चरण मल्लिक से राज्य संघ के सचिव विनोद साहू ने मुलाकात की और उनको बताया की भूपेंद्र व्यास, वर्ल्ड पुलिस गेम्स में भाग लेने के लिये अमेरिका जायेंगे तो उन्होने ख़ुशी जाहिर करते हुए भूपेंद्र व्यास का माला पहनाकर स्वागत किया और शुभकामनाएं दी। साथ ही उन्के कोच अमृत कल्याणी से मोहन्ती जी ने पूछा की भूपेंद्र कौनसा पदक जीत कर अमेरिका से लायेगा, तो कल्याणी ने आशा व्यक्त की व्यास गोल्ड मैडल जीतकर लायेगा .मोहन्ती जी ने इंटरनेशनल पॉवर लिफ्टर दिव्यांश सोनी का भी माला पहनाकर स्वागत किया , साहू ने मोहन्ती जी से पॉवर लिफ्टिंग के दो नए सेट भी क्रीडा परिषद् से दिलवाने का आग्रह किया।

इस अवसर पर जिला कलेक्टर बिष्णु चरण मल्लिक, जिला खेल अधिकारी ललित सिंह झाला, खेल अधिकारी खेल गाँव अमृत कल्याणी, इंटरनेशनल पॉवर लिफ्टर कमलेश शर्मा, नवीन शर्मा, तेराकी कोच महेश पालीवाल सहित कई अधिकारी उपस्थित थे। कल भूपेंद्र व्यास का सिटी रेलवे स्टेशन पर जिला एवंम राज्य संघ के और से भव्य स्वागत कर अमेरिका के लिये रवाना किया जायेगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News