पावर लिफ्टिंग : स्ट्रांग बॉय मिहिर सोनी और स्ट्रांग गर्ल शारा क़ाज़ी बनी
जिला पावर लिफ्टिंग संघ, उदयपुर के तत्वावधान में उदयपुर जिला सब जूनियर पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता लव कुश इनडोर स्टेडियम में सम्पन्न हुई। प्रतियोगिता में स्ट्रांग बॉय ऑफ़ उदयपुर का ख़िताब राष्ट्रीय खिलाडी मिहिर सोनी को एवं स्ट्रांग गर्ल ऑफ़ उदयपुर का ख़िताब शारा क़ाज़ी ने जीता।
जिला पावर लिफ्टिंग संघ, उदयपुर के तत्वावधान में उदयपुर जिला सब जूनियर पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता लव कुश इनडोर स्टेडियम में सम्पन्न हुई। प्रतियोगिता में स्ट्रांग बॉय ऑफ़ उदयपुर का ख़िताब राष्ट्रीय खिलाडी मिहिर सोनी को एवं स्ट्रांग गर्ल ऑफ़ उदयपुर का ख़िताब शारा क़ाज़ी ने जीता। प्रतियोगिता के पश्चात् आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि जिला खेल अधिकारी अमृत कल्याणी थे। विशिष्ठ अतिथि हाफ़िज़ भाई थे। अध्यक्षता राजस्थान पावर लिफ्टिंग संघ के सचिव विनोद साहू के की। कार्यक्रम का संचालन चंद्रेश सोनी ने किया।
प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे
53 किलो भार वर्ग में तौसीफ खान ने स्वर्ण, गौरव साहू ने रजत तथा अजय गर्ग ने कांस्य पदक जीता 59 किलो भार वर्ग में यतीक व्यास ने 215 किलो वज़न उठाकर स्वर्ण पदक जीता। 66 किलो भार वर्ग में स्ट्रांग बॉय बने मिहिर सोनी ने 410 किलो किलो वज़न उठाकर स्वर्ण पदक, मयंक कुमावत ने रजत तथा मंजीत पारीख ने कांस्य पदक जीता। 74 किलो भार वर्ग में मोहम्मद सुफियान ने स्वर्ण, गजेंद्र डांगी ने रजत व भावेश पालीवाल ने कांस्य पदक जीता। 83 किलो भार वर्ग में दीपक छापरवाल ने स्वर्ण पदक जीता।
महिलाओ में 57 किलो भार वर्ग में प्राची सोनी ने स्वर्ण, 63 किलो भार वर्ग में स्ट्रांग गर्ल बनी शारा क़ाज़ी ने 175 किलो वज़न उठाकर स्वर्ण पदक जीता। 84 किलो से अधिक भार वर्ग में कोमल गौड़ ने 172.5 किलो वज़न उठाकर स्वर्ण पदक जीता
सभी स्वर्ण व रजत पदक विजेता खिलाड़ियों का उदयपुर टीम में चयन किया गया है। चयनित टीम 7 मई को अलवर में आयोजित होने वाली राजस्थान राज्य सब जूनियर पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में भाग लेगी। उदयपुर टीम 6 मई को सुबह अलवर रवाना होगी।