एक्शन उदयपुर का विद्यालयों में पावर पोईन्ट प्रजेन्टेशन

जन सहभागिता के माध्यम से शहर के खुबसुरतीकरण एवं नवीन बनाने हेतु जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे ‘‘एक्शन उदयपुर कार्यक्रम‘‘ के तहत विभिन्न विभिन्न मंचों एवं संगठनों को कार्यक्रम संबंधित सम्पूर्ण जानकारी पावर पोईन्ट प्रजेन्टेशन के माध्यम से प्रस्तुतीकरण का क्रम जारी है।

 | 

जन सहभागिता के माध्यम से शहर के खुबसुरतीकरण एवं नवीन बनाने हेतु जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे ‘‘एक्शन उदयपुर कार्यक्रम‘‘ के तहत विभिन्न विभिन्न मंचों एवं संगठनों को कार्यक्रम संबंधित सम्पूर्ण जानकारी पावर पोईन्ट प्रजेन्टेशन के माध्यम से प्रस्तुतीकरण का क्रम जारी है।

जिला कार्यक्रम समन्वयक एवं मुख्य आयोजना अधिकारी सुधीर दवे के अनुसार शहर के आकाश दीप स्टड़ी होम सीनियर सेकण्डरी स्कूल अम्बामाता, बाल विनय मंदिर सीनियर सेकण्ड़री स्कूल हरिदास जी की मगरी के प्रधानाचार्यो द्वारा ‘‘एक्शन उदयपुर कार्यक्रम‘‘के संदर्भ में विद्यार्थियों एवं शिक्षकगणों के लिए जानकारी उपलब्ध कराने पर बल दिया। इस हेतु जिला प्रशासन के आदेशानुसार ‘‘एक्शन उदयपुर कार्यक्रम‘‘की टीम द्वारा उक्त विद्यालयों में बुधवार को पावर पोईन्ट प्रजेन्टेशन प्रस्तुत किया गया।

प्रजेन्टेशन कार्यक्रम में किसी भी प्रोजेक्ट के पंजीकरण कार्य से लेकर प्रशासन के द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सौन्दर्यकरण कार्यों हेतु सलाह, सहायता एवं सामग्री की सम्पूर्ण जानकारी टीम द्वारा दी गई। जिला प्रशासन की ओर से ‘‘एक्शन उदयपुर कार्यक्रम‘‘ की टीम द्वारा पावर पोईन्ट प्रजेन्टेशन 400 से अधिक छात्र-छात्राओं के सम्मुख नवीन परिदृश्य युक्त रौचकता के साथ प्रस्तुत किया। विद्यार्थियांे द्वारा ‘‘एक्शन उदयपुर ‘‘ सम्बन्धित कार्यों के बारे में प्रश्न पुछे गये जिनका समाधान सम्बन्धित टीम द्वारा चर्चा के साथ प्रस्तुत किया गया।

छात्राओं ने माण्डना एवं अन्य कलाकृतियों को सार्वजनिक स्थलों पर उकेरने के लिए उत्साह दिखाया वही युवा छात्र समूहों ने विद्यालय के आस-पास उद्यानों में साफ-सफाई के साथ रंग-रोगन सम्बन्धी कार्यों को करने की इच्छा व्यक्त की। प्रस्तुतीकरण के तहत् कार्यों की स्लाइड्स, रंगीन चित्रों, वर्गीकृत इन्डे़क्स के साथ विविध निजी संस्थाओं तथा व्यक्ति एवं व्यक्ति समूहों तथा बैंकों, चित्रकारों, सरकारी एवं निजी विद्यालयों द्वारा सामाजिक सरोंकार के तहत् किए गये कार्यों को पावर पोईन्ट प्रजेन्टेशन के माध्यम से बताया गया। ‘‘एक्शन उदयपुर कार्यक्रम‘‘ के तहत किसी भी प्रकार के कल्याणकारी कार्यों को सामाजिक सरांेकारांे के साथ समाहित किया जा रहा है जिसके लिए प्रशासन से सम्पर्क किया जा सकता है।

जिला प्रशासन द्वारा ‘‘एक्शन उदयपुर कार्यक्रम‘‘ के तहत शहर के किसी भी सार्वजनिक स्थल का नवीनीकरण कार्य प्रशासनिक अनुमति एवं सहायता से किये जा रहे है। इस हेतु जिला कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मुख्य आयोजना अधिकारी से सम्पर्क किया जा सकता है। कार्यक्रम के संदर्भ में किसी भी सार्वजनिक स्थल के सौंदर्यकरण हेतु आमजन द्वारा उलंबजपवदनकंपचनत/हउंपसण्बवउ पर संबंधित वांछित कार्य की जानकारी एवं आवश्यक सामग्री की सूची तथा मोबाईल नम्बर प्रेषित किये जा सकते है, उक्त जानकारी के आधार पर प्रशासन द्वारा संबंधित व्यक्ति-समुह से संपर्क किया जाएगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News