27 KM माइलेज के साथ दमदार इंजन, मिडिल क्लास फैमली के लिए बेस्ट रहेगी ये SUV
Udaipur Times, Automobile News : अगर आप भी नई कार खरीदने की सोच रहे है तो आज हम आपके लिए जरूरी जानकारी लेकर आए है, अगर आप भी अपने परिवार के लिए सुरक्षित, माइलेज फ्रेंडली SUV खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो ये जानकारी आपके बहुत काम आने वाली है। Tata Punch से लेकर Hyundai Exter और Nissan Magnite तक, भारतीय बाजार में कई शानदार बजट SUV मौजूद हैं जो कम कीमत में प्रीमियम फीचर्स और दमदार सेफ्टी देती हैं। जानिए कौन सी SUV आपके परिवार और बजट के लिए सबसे बेहतर साबित हो सकती है।
Tata Punch

ये सेफ्टी के लिए बेहद पॉपुलर है। इस माइक्रो-SUV को ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है, इसकी एक्स शोरूम कीमत ₹5,64,990 से शुरू होती है।
फीचर्स की बात करें तो इसमें सनरूफ 7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और ट्विन-सिलेंडर तकनीक वाला बड़ा बूट स्पेस मिलता है। इसका 1।2 लीटर पेट्रोल इंजन लगभग 20।09 KM/लीटर का माइलेज देता है। वहीं, बजट अनुकूल ड्राइविंग के लिए इसका CNG वेरिएंट लगभग 26।99 KM/KG का शानदार माइलेज देने में सक्षम है। इसे स्टैंडर्ड 6 एयरबैग मिलते हैं। Automobile News
Hyundai Exter

ये अपने मॉडर्न लुक और सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स के कारण बेस्ट है। इस SUV में सभी वेरिएंट्स में 6 एयरबैग स्टैंडर्ड दिए गए हैं। इसमें लंबी दूरी में थकान नहीं होती है। इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत ₹5,79,900 है।
इस गाड़ी में सिंगल-पेन सनरूफ, डैशकैम और 8 इंच का बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं। इसका 1।2 लीटर 4-सिलेंडर इंजन बेहद शांत और रिफाइंड है। माइलेज की बात करें, तो इसका पेट्रोल वेरिएंट करीब 19।4 KM/लीटर का एवरेज देता है। इसके साथ ही, फैक्ट्री-फिटेड CNG मोड में ये SUV 27।1 KM/KG का बेहतरीन माइलेज देती है। Automobile News
Nissan Magnite

ये कम कीमत में बड़ी SUV का अहसास कराती है। इसका आक्रामक फ्रंट ग्रिल, क्रोम फिनिश और स्पोर्टी लुक केबिन के अंदर बेहतरीन लेगरूम और चौड़ी सीटें मिलती हैं, इसे मात्र ₹5,79,900 में खरीदा जा सकता है। Automobile News
मैग्नाइट में 360-डिग्री कैमरा, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो/एपल कारप्ले और क्रूज़ कंट्रोल जैसे मॉडर्न फीचर्स दिए गए हैं। इसमें CNG का विकल्प नहीं मिलता है, लेकिन इसका 1।0-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन लगभग 19।35 KM/लीटर का माइलेज देता है। अधिक पावर चाहने वालों के लिए इसका टर्बो-पेट्रोल वेरिएंट भी उपलब्ध है, जो करीब 20 KM/लीटर का माइलेज निकाल लेता है। Automobile News
Skoda Kylaq

सब-4 मीटर SUV सेगमेंट में काइलैक ने अपनी मजबूत बिल्ड क्वालिटी और यूरोपियन ड्राइविंग डायनेमिक्स के साथ नया बेंचमार्क स्थापित किया है। Bharat NCAP से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग प्राप्त ये गाड़ी सेफ्टी के मामले में बेजोड़ है। इसकी एक्स शोरूम कीमत ₹7,59,000 से शुरू होती है। Automobile News
इस SUV में 10।1 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और इलेक्ट्रिक सनरूफ जैसे बेहतरीन फीचर्स शामिल हैं। परफॉर्मेंस के लिए इसमें केवल 1।0-लीटर टीएसआई (TSI) टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो काफी दमदार है। Automobile News ये गाड़ी CNG में नहीं आती है, लेकिन इसका पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट 19।68 KM/लीटर और ऑटोमैटिक वेरिएंट 19।05 KM/लीटर का माइलेज देता है।
