एक्शन उदयपुर द्वारा पॉवरपॉइंट प्रेजेंटेशन

जिला प्रशासन द्वारा आम जनता के सहयोग एवं सुझाव तथा समन्वय से उदयपुर शहर को खुबसुरत एवं व्यवस्थित बनाने हेतु चलाए जा रहे एक्शन उदयपुर कार्यक्रम विकास विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय, शोभागपुरा उदयपुर में पावर पोईन्ट प्रजेन्टेशन दिया गया।

 | 

एक्शन उदयपुर द्वारा पॉवरपॉइंट प्रेजेंटेशन

जिला प्रशासन द्वारा आम जनता के सहयोग एवं सुझाव तथा समन्वय से उदयपुर शहर को खुबसुरत एवं व्यवस्थित बनाने हेतु चलाए जा रहे एक्शन उदयपुर कार्यक्रम विकास विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय, शोभागपुरा उदयपुर में पावर पोईन्ट प्रजेन्टेशन दिया गया।

इसके प्रति उपस्थित 200 छात्र-छात्राओं, अध्यापक,अध्यापिकाओं ने न केवल उत्साह दिखाया वरन मुक्त कंठ से कह उठे वाह एक्शन उदयपुर एवं इसी के साथ उदयपुर को स्वच्छ, सुन्दर एवं हरा-भरा करने का संकल्प लिया।

जिला कार्यक्रम समन्वयक एवं मुख्य आयोजना अधिकारी सुधीर दवे ने बताया कि विकास विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय, शोभागपुरा उदयपुर की छात्र-छात्राओ अध्यापिकाओं सहित प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों को दिए गए पावर पोईन्ट प्रजेन्टेशन को देख कर सभी मुक्त कंठ से कह उठे वाह एक्शन उयपुर एवं साथ ही इस कार्यक्रम केा खुब सराहा गया।

प्रजेन्टेशन के पश्चात अपनी ज्ञिज्ञासाओं को पूरा करने के लिए कई प्रश्न किए उनकी ज्ञिज्ञासाओं को अनिता पुरोहित द्वारा उत्तर देकर उन्हें प्रोत्साहित किया। वि़द्यालय एवं महा विद्यालयों द्वारा लिए गए प्रोजेक्ट को प्रशासन द्वारा हाथो-हाथ कार्यों की स्वीकृति जारी की जा रही है एवं साथ ही नवीनीकरण कार्यो हेतु आवश्यक सामग्री सम्बन्धित कार्य करने वालों को उपलब्ध कराई जा रही हैं।

एक्शन उदयपुर कार्यक्रम के संदर्भ में किसी भी सार्वजनिक स्थल के नवीनीकरण हेतु आमव्यक्ति द्वारा myactionudaipur@gmail.com पर संबंधित वांछित कार्यो की जानकारी एवं आवश्यक सामग्री की सूची तथा मोबाईल नम्बर प्रेषित किये जा सकते है, उक्त जानकारी के आधार पर प्रशासन द्वारा संबंधित व्यक्ति अथवा समूह से सम्पर्क किया जाएगा।

एक्शन उदयपुर कार्यक्रम सम्बन्धी कार्यो की जानकारी फेस बुक पर ‘‘एक्शन उदयपुर‘‘के पेज को लाईक कर निरन्तर प्राप्त की जा सकती है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News