एक्शन उदयपुर द्वारा पॉवरपॉइंट प्रेजेंटेशन

जिला प्रशासन द्वारा आम जनता के सहयोग एवं सुझाव तथा समन्वय से उदयपुर शहर को खुबसुरत एवं व्यवस्थित बनाने हेतु चलाए जा रहे ‘‘एक्शन उदयपुर‘‘ कार्यक्रम प्रभात निकेतन सीनियर सैकण्डरी स्कूल बडगाँव, विद्या भवन बेसिक स्कूल एवं शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय रामगिरी बडगाँव में पावर पोईन्ट प्रजेन्टेशन दिया गया। इसके प्रति उपस्थित छात्र-छात्राओं ने न केवल उत्साह दिखाया वरन सुन्दर, स्वच्छ, हरा-भरा उदयपुर बनाने का संकल्प लिया।

 | 

जिला कार्यक्रम समन्वयक एवं मुख्य आयोजना अधिकारी सुधीर दवे ने बताया कि प्रभात निकेतन सीनियर सैकण्डरी स्कूल बडगाँव, विद्या भवन बेसिक स्कूल एवं शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय रामगिरी बडगाँव के लगभग 500 छात्र-छात्राऐं एवं छात्र-छात्राऐं अध्यापिकाएं एवं अध्यापक सहित प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों को दिए गए पावर पोईन्ट प्रजेन्टेशन को खुब सराहा गया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने प्रजेन्टेशन के पश्चात अपनी ज्ञिज्ञासाओं को पुरा करने के लिए कई प्रश्न किए उनकी ज्ञिज्ञासाओं को अनिता पुरोहित एवं प्रदीप कुमार शर्मा द्वारा उतर देकर उन्हें प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर छात्रों एवं अध्यापकों ने कहा कि हम अपने विद्यालयों से दो-दो प्रोजेक्ट लेगे एव ंहम ‘‘एक्शन उदयपुर‘‘की भावनाओं को साकार करते हुए उदयपुर को सुन्दर, स्वच्छ एवं हरा-भरा बनाने में अपना योगदान देगे।

वि़द्यालय एवं महा विद्यालयों द्वारा लिए गए प्रोजेक्ट को प्रशासन द्वारा हाथो-हाथ कार्यों की स्वीकृति जारी की जा रही है एवं साथ ही नवीनीकरण कार्यो हेतु आवश्यक सामग्री सम्बन्धित कार्य करने वालों को उपलब्ध कराई जा रही हैं।

‘‘एक्शन उदयपुर‘‘ कार्यक्रम के संदर्भ में किसी भी सार्वजनिक स्थल के नवीनीकरण हेतु आमव्यक्ति द्वारा उलंबजपवदनकंपचनत/हउंपसण्बवउ पर संबंधित वांछित कार्यो की जानकारी एवं आवश्यक सामग्री की सूची तथा मोबाईल नम्बर प्रेषित किये जा सकते है, उक्त जानकारी के आधार पर प्रशासन द्वारा संबंधित व्यक्ति अथवा समूह से सम्पर्क किया जाएगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News