प्रभात हेयर एण्ड ब्यूटी एकेडमी की शुरुआत

आज शहर में अन्तर्राष्ट्रिय मान्यता प्राप्त प्रभात हेयर एण्ड ब्यूटी एकेडमी का शुभारम्भ हुआ।

 | 
प्रभात हेयर एण्ड ब्यूटी एकेडमी की शुरुआत

आज शहर में अन्तर्राष्ट्रिय मान्यता प्राप्त प्रभात हेयर एण्ड ब्यूटी एकेडमी का शुभारम्भ हुआ।

शहर के गणमान्य नागरिक व ब्यूटी क्षैत्र के हेयर व ब्यूटी एक्सपर्ट व कॉस्मेटीक क्षैत्र के प्रतिनिधियो की उपस्थिती मे ऑ.एम.सी फ्रेक्फर्ट (जर्मनी) जाने वाली टीम आईबा इंडिया से पुष्कर सेन, कमलेश सेन (उदयपुर) मिलन भाटीया (मूम्बई) योगी इन्दुलकर, निक्की भाटिया (मुम्बई) स्वेताशा पालीवाल व अनील सेन (उदयपुर) मृणाल डोगरे (मुम्बई) अलीशा चौहान (नई दिल्ली) नेहा कंसारा (नासीक) मिता व्यास (मुम्बई) 11 सदस्यो की टीम ने एकजुटता के साथ रिब्बन काटते हुए प्रभात हेयर एण्ड ब्यूटी एकेडमी का उद्घाटन किया।

उद्घाटन समारोह मे देश के जाने माने हेयर एक्सपर्ट हरीश भाटीया, ने अध्यक्षता की व लेकसिटी ब्यूटी क्लब की अध्यक्षः मन्जु शर्मा सचिव: आशा कालरा सेन क्षौर कलाकार मण्डल के सरक्षकः श्याम लाल सेन सचिव शम्भुलाल सेन, हेयर एण्ड ब्यूटी ऑर्गेनाईजेशन के राज्यस्तरीय महासिचवः नीता पारेख व कोषाध्यक्ष: राजेन्द्र सेन भी समारोह मे उपस्थित थे।

प्रभात हेयर एण्ड ब्यूटी एकेडमी को अन्तर्राष्ट्रिय संस्थान इन्स्टीट्युट एवं हेयर डेªसर्स एण्ड ब्यूटीशियन (आई.एच.बी) की मान्यता प्राप्त है इसके अतिरिक्त प्रभात क्रिशल रेटीग व आई.एस.सो सर्टिफाइड भी है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News