प्रज्ञा चक्षु बच्चो ने ब्रेल मेपिंग से समझी भारत की भौगोलिक स्थिति

आम बच्चों की तरह ब्लाइंड बच्चे भी भारत की भौगोलिक स्थिति को समझ पाए अपने मन की आंखों से उन्हें देख पाए महसूस कर पाए इसके लिए विज्ञान एवं तकनीकी मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत दिल्ली की नेशनल एटलस थीमेटिक मैपिंग आर्गेनाइजेशन की ओर से उदयपुर के अंबामाता स्थित राजकीय प्रज्ञा चक्षु अंध विद्यालय में एक दिवसीय वर्कशॉप ओर नेशनल क्विज प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को किया गया।

 | 
प्रज्ञा चक्षु बच्चो ने ब्रेल मेपिंग से समझी भारत की भौगोलिक स्थिति

उदयपुर। आम बच्चों की तरह ब्लाइंड बच्चे भी भारत की भौगोलिक स्थिति को समझ पाए अपने मन की आंखों से उन्हें देख पाए महसूस कर पाए इसके लिए विज्ञान एवं तकनीकी मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत दिल्ली की नेशनल एटलस थीमेटिक मैपिंग आर्गेनाइजेशन की ओर से उदयपुर के अंबामाता स्थित राजकीय प्रज्ञा चक्षु अंध विद्यालय में एक दिवसीय वर्कशॉप ओर नेशनल क्विज प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को किया गया।

अंध विद्यालय की प्रिंसिपल डॉ. आभा शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में समिधा संस्थान के सहयोग से वर्कशॉप के दौरान बच्चों को ब्रेल मेपिंग से संपूर्ण भारत और नॉर्थ ईस्ट की भौगोलिक स्थिति को समझाते हुए नदी, शहर, पहाड़, जंगल व अन्य चीजों को सिंबॉलिक रूप में समझाया गया, जिसके बाद दोपहर में क्विज प्रतियोगिता भी आयोजित की गयी।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

समापन समारोह में अतिथि के रुप में सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग उपनिदेशक मानधाता सिंह, न्यायाधीश वैदेही सिंह चौहान, समिधा संस्थान के चंद्रगुप्त सिंह चौहान, डॉक्टर श्वेता बनर्जी,  मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी शिवजी गौड़, जिला शिक्षा अधिकारी भरत जोशी, परमेश्वर श्रीमाली, आभा गुप्ता, रीना राठौड़ सहित निर्णायक के रूप में सुनीता भंडारी, माधव पालीवाल, गिरीश शर्मा उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन लाल जी रावत, बाबूलाल बेरवा, प्रमिला पगारिया ने किया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News