प्रकाश धाकड़ अध्यक्ष, आशीष एस. नन्दवाना महामंत्री निर्वाचित
जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय में गैर शैक्षणिक कर्मचारियों के संगठन राजस्थान विद्यापीठ एवं कुल कर्मचारी संघ के नेतृत्व का फैसला शनिवार को हुआ।
जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय में गैर शैक्षणिक कर्मचारियों के संगठन राजस्थान विद्यापीठ एवं कुल कर्मचारी संघ के नेतृत्व का फैसला शनिवार को हुआ।
चुनाव अधिकारी एडवोकेट विजय चौहान व एडवोकेट अनिल पालीवाल ने बताया कि कुल मतदाता 226 में से 222 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद पर प्रकाश धाकड ने अपने निकटम प्रतिद्धंद्धी हीरालाल चौबीसा को 02 वोट से परास्त किया, महामंत्री पद पर आशीष एस. नन्दवाना ने आशीष डी. नन्दवाना को 09 मत से परास्त किया, तीसरे प्रत्याशी किशन सिंह राव को 11 मत मिले, कोषाध्यक्ष पद पर बालकृष्ण शुक्ला ने धर्मनारायण सनाढ्य को 18 मतों से परास्त किया, संगठन मंत्री पद पर महेन्द्र मेघवाल ने अपने निकटतम प्रतिद्धंद्धी प्यारे लाल नागदा को 20 मतों से परास्त किया।
मतदान प्रक्रिया सुबह 10 बजे से 02 बजे तक चली। दोपहर 03 बजे मत मत्रों की गिनती की जो सायं 05 बजे तक चली। परिणाम की घोषणा सायं 5.30 बजे की गई। परिणाम की घोषणा होते ही सभी कार्यकर्ता झुम उठे और नारे बाजी करते हुए जनुभाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एक दुसरे का मुंह मिठाकर भव्य आतिशबाजी की गई।
परिणाम की घोषणा होते ही निर्वाचन अधिकारी ने सभी विजयी प्रत्याशीयोें को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर सहायक कुल सचिव रियाज हुसैन, सुभाष बोहरा, उदय लाल डांगी, गौरव गर्ग, डॉ. दिलिप सिंह चौहान डॉ. हेमेन्द्र चौधरी, डॉ. संजीव राजपुरोहित, घनश्याम सिंह भीण्डर, कृष्णकांत नाहर, डॉ. मनोज रायल, डॉ. संजय शर्मा, ने भी अपने विचार व्यक्त कर विजयी प्रत्याषियों का मुंह मीठा कराया।