प्रकाश कुमावत ने संभाला अध्यक्ष पद

नीमच माता देवाली जनता व्यापर मण्डल संचालन समिति में 5वीं बार अध्यक्ष का पद का भार प्रकाश कुमावत ने प्राप्त किया। समिति की बैठक 25 अगस्त को परशुराम महादेव प्रांगन में हुई, बैठक में समिति सदस्यों का चयन मण्डल के 105 सदस्यों की मोजुदगी में वरिष्ठ सदस्य तुलसीराम जोशी की अध्यक्षता में हुआ।

 | 

कार्यक्रम की शुरुआत में मण्डल के सरंक्षक प्रताप सिंह राठोड ने समिति द्वारा पिछले वर्ष किये गए कार्यो का ब्यौरा मंडल के समक्ष पेश किया एंव संगठन की सहयोग राशी, स्मारिका प्रकाशन बाबत चर्चा कि। अध्यक्ष प्रकाश कुमावत एंव सम्पूर्ण कार्यकारिणी को आने वाले सत्र 2013-14 हेतु मण्डल का कार्यभार सौंपा गया।

सभा में मण्डल के सलाहकार मांगीलाल टांक एंव उपाध्यक्ष प्रेम सिंह राव ने अपने विचार व्यक्त किये।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News