सिटी पैलेस में सजी प्रताप की झांकी
यहां सिटी पैलेस म्यूजियम में रविवार को महाराणा प्रताप की जयंती के उपलक्ष में प्रताप की प्
यहां सिटी पैलेस म्यूजियम में रविवार को महाराणा प्रताप की जयंती के उपलक्ष में प्रताप की प्रतिमा तस्वीर एवं बख्तरबंध को माल्यार्पण कर सजाया गया। महाराणा मेवाड़ चैरिटेबल फाउण्डेशन के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी भूपेन्द्र सिंह आऊवा ने बताया कि महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर पैलेस की उदया बुक शॉप पर प्रताप से संबंधित पुस्तकें, प्रमुख अखबारों में प्रकाशित जानकारी, ब्रॉशर्स एवं प्रताप के आकर्षक पोस्टर बिक्री हेतु रखे गए। इसके साथ ही जयंती के अवसर पर आने वाले पर्यटकों को लेपल पिन एवं सोवेनियर वितरित किए गए।
संग्रहालय के अनेक स्थानों पर प्रताप से संबंधित पोस्टर एवं बैनर सजाए गए। इस अवसर पर राय आंगन में स्थित प्रताप कक्ष को फूल मालाओं से सजाया गया। आने वाले पर्यटकों को मिष्ठान भी वितरित किया गया। इसके साथ ही एचआरएच ग्रुप ऑफ होटल्स एवं एमएमसीएफ के संयुक्त तत्वावधान में महाराणा प्रताप एयरपोर्ट डबोक के प्रांगण में स्थापित अश्वारूढ़ महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर सिटी पैलेस पर विद्युत सज्जा की गई।

