प्रतीक ने जीती सेलिब्रेशन मॉल के लक्की ड्रा में कार
प्राइवेट सेक्टर में कार्यरत प्रतीक गोयल को सेलिब्रेशन मॉल के लक्की

प्राइवेट सेक्टर में कार्यरत प्रतीक गोयल को सेलिब्रेशन मॉल के लक्की ड्रा में हुंडई ईयोन कार जीतने का अवसर प्राप्त हुआ। इस मौके पर गोयल को मॉल मेनेजमेंट की टीम ने कार की चाबी प्रदान की। शनिवार अपरान्ह को निकाले गए लक्की ड्रा में जब प्रतीक गोयल विजेता रहे और उन्हें सूचित किया तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। प्रतीक ने कार जीतने पर बताया कि उन्हें विश्वास ही नहीं हुआ कि उन्हें कार के लक्की ड्रा में विजेता घोषित किया गया है।
प्रतीक का कहना है कि उन्होंने शॉपिंग लक्की ड्रा को सोचकर नहीं की थी लेकिन कार जीतकर उन्हें सुखद अनुभव हो रहा है। प्रतीक ने बताया कि बहुत सारे बड़े शहरों में उन्हें रहने को मिला और वहां के मॉल में शॉपिंग भी की लेकिन उदयपुर के सेलिब्रेशन मॉल की भव्यता और सभी प्रकार के जरूरी ब्रांड यहां के लोगों को आकर्षित करते हैं। यही नहीं यहां पर खास मौकों पर होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम और शॉपिंग के साथ साथ उपहार जीतने का मौका भी सेलिब्रेश मॉल की तरफ आकर्षित करता है। मॉल प्रबंधन के अनुसार यह उदयपुर का पहला मॉल है जो यहां आने वाले लोगो को पारिवारिक माहौल में खरीददारी का अवसर प्रदान करता है। लोगों को स्वस्थ मनोरंजन देने के अपने वादे के तहत् मॉल में समय समय पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। लक्की ड्रा निकालने के दौरान स्थानीय दुकानदार, मॉल प्रबंधन, कर्मचारी एवं शहर के कई गणमान्य नागरिक मौजूद थे।