प्रतीम तम्बोली गीतांजली मेडिकल काॅलेज एवं हाॅस्पिटल सीईओ नियुक्त
सोमवार 3 दिसंबर को गीतांजली मेडिकल काॅलेज एवं हाॅस्पिटल, उदयपुर में आयोजित परिचय सम्मेलन में श्री प्रतीम तम्बोली को गीतांजली मेडिकल काॅलेज एवं हाॅस्पिटल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद पर नियुक्ति की घोषणा गीतांजली ग्रुप के चेयरमेन श्री जेपी अग्रवाल ने गीतांजली के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों के सम्मुख की।

इस अवसर पर श्री अग्रवाल ने बताया कि वर्तमान में उपलब्ध गीतांजलि हाॅस्पिटल की सेवाओं को और अधिक गुणात्मक बनाने एवं उनमें विस्तार करने के लिए चिकित्सा क्षेत्र में 22 वर्षो एवं फोर्टिस हाॅस्पिटल, राजस्थान में ज़ोनल डायरेक्टर के पद पर कार्यानुभव प्राप्त प्रतीम तम्बोली को नियुक्त किया है, जिससे निकट भविष्य में जनता को गीतांजलि में वैश्विक स्तर की गुणात्मक एवं उच्च स्तरीय सुपर स्पेशलिटी चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो पाएंगी।
श्री प्रतीम तम्बोली ने अपने सम्भाषण में कहा कि सर्वप्रथम उनका लक्ष्य रोगियों की देखभाल को और अधिक पुख्ता करना, चिकित्सा सेवाओं में और अधिक गुणात्मक सुधार लाना, चिकित्सा संबंधी शोधों को प्रोत्साहन एवं चिकित्सा शिक्षा को और संघटित करने का प्रयास करेंगे। इसके अतिरिक्त गुणात्मक रुप से उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाएं लोगों को मुहैया कराने का लक्ष्य है।
Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur
साथ ही उन्होंने यह आशा व्यक्त की कि राजस्थान में जहां विदेशी रोगी अपना उपचार कराने आते रहे है, वहीं अब गीतांजली हाॅस्पिटल में भी न केवल विदेशी रोगियों को इलाज मिल पाएगा बल्कि यहां की जनता को उपचार के लिए अहमदाबाद की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने उनके जन्म स्थान जहां उन्होंने आलोक स्कूल, एमबी काॅलेज एवं बीएन काॅलेज से चिकित्सा प्रबंधन में शिक्षा प्राप्त की, वहीं अब उदयपुर को अपना कार्य क्षेत्र बनने पर प्रसन्नता व्यक्त की।