प्रतुन्चा-उत्सव श्रीराम का कार्यक्रम कल

लायन्स क्लब इन्टरनेशनल 3233 ई-2 की ओर से बुधवार 5 अगस्त से दो दिवसीय कार्यक्रम प्रारम्भ किया जा रहा है। जो 5 अगस्त को सांय 5 बजे से प्रारम्भ हो कर 6 अगस्त प्रातः 11 बजे तक चलेगा।
 | 
इसके अलावा प्रत्येक लायन्स परिवार द्वारा अपने-अपने घर में रंगोली बनायी जायेगी।

उदयपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा अयोध्या में श्रीराम मन्दिर के निर्माण का भूमि पूजन किये जाने के उपलक्ष में लायन्स क्लब इन्टरनेशनल 3233 ई-2 की ओर से बुधवार 5 अगस्त से दो दिवसीय कार्यक्रम प्रारम्भ किया जा रहा है। जो 5 अगस्त को सांय 5 बजे से प्रारम्भ हो कर 6 अगस्त प्रातः 11 बजे तक चलेगा।

प्रांतपाल संजय भण्डारी ने बताया कि प्रत्येक लायन्स सदस्य अपने परिवार में 11 दीपक प्रज्जवलित करेगा। श्रीराम के भजन की चौपाई, हनुमान चालीसा, श्रीराम का उद्घोष का अधिकतम दो मिनिट का वीडियों बनाकर लायन्स ग्रुप में डाले जायेंगे। 

केबिनेट सचिव श्याम नागौरी ने बताया कि इसके अलावा प्रत्येक लायन्स परिवार द्वारा अपने-अपने घर में रंगोली बनायी जायेगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News