दूसरी कक्षा के प्रत्यंच जैन ने जीता अंर्तराष्ट्रिय मैथ्स ओलिंपियाड

चित्रकूट नगर स्थित रॉकवूड्स हाई स्कूल के कक्षा 2 के छात्र प्रत्यंच जैन ने साइंस ओलिंपियाड फाउंडेशन द्वारा आयोजित 6वां अंर्तराष्ट्रिय मैथ्स ओलिंपियाड में शहर, राज्य एवं अंर्तराष्ट्रिय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

 | 

दूसरी कक्षा के प्रत्यंच जैन ने जीता अंर्तराष्ट्रिय मैथ्स ओलिंपियाड चित्रकूट नगर स्थित रॉकवूड्स हाई स्कूल के कक्षा 2 के छात्र प्रत्यंच जैन ने साइंस ओलिंपियाड फाउंडेशन द्वारा आयोजित 6वां अंर्तराष्ट्रिय मैथ्स ओलिंपियाड में शहर, राज्य एवं अंर्तराष्ट्रिय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रत्यंच जैन का द्वितीय चरण के एग्जाम के लिए चयन हुआ। उक्त प्रतियोगिता में अंर्तराष्ट्रिय स्तर पर छात्र भाग लेते हैं। यह उदयपुर के लिए गौरव की बात है कि यहाँ के छात्र ने अंर्तराष्ट्रिय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। छात्र की इस उपलब्धि से विद्यालय की नेदेशिका अलका शर्मा, संयुक्त निदेशक दीपक शर्मा एवं प्राचार्य गीता नायर ने प्रत्यंच को उसकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि कर कोटि कोटि बधाई दी। प्रत्यंच पहले भी विभिन्न प्रतियोगिताओं में अंर्तराष्ट्रिय स्तर पर अपना स्थान बना चुका है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News