प्रवीण रतलिया ने अनशन किया स्थगित
उदयपुर 10 जून 2019, उदयपुर शहर में पानी की समस्या को लेकर प्रवीण रतलिया और परेशान हो रही विभिन्न काॅलोनियों की 21 महिलायें आमरण अनशन पर बैठने वाले थे। जिन्हे जिला प्रशासन द्वारा अनुमति ना मिलने के कारण उसे स्थगित कर दिया गया है।

हालाँकि जिला प्रशासन ने प्रवीण रतलिया को फोन पर बात करके आश्वासन दिया कि अगले 7 दिनों में बड़ी से फतहसागर तक की पाइप लाइन बिछ जायेगी और साथ ही जलदाय विभाग द्वारा पानी की सप्लाई सुचारू रूप से चालू कर दी जायेगी।
Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur
उल्लेखनीय है की उदयपुर शहर में बढ़ती गर्मी और सूखते तालाबों और पेयजल की मारामारी के चलते नमो विचार मंच के प्रदेशाध्यक्ष प्रवीण रतलिया सोमवार सुबह 10 बजे से आमरण अनशन पर बैठने वाले थे।
पानी के लिए सोमवार से आमरण अनशन करेंगे प्रवीण रतलिया