पानी के लिए सोमवार से आमरण अनशन करेंगे प्रवीण रतलिया

उदयपुर 8 जून 2019। उदयपुर शहर में बढ़ती गर्मी और सूखते तालाबों और पेयजल की मारामारी के चलते नमो विचार मंच के प्रदेशाध्यक्ष प्रवीण रतलिया सोमवार सुबह 10 बजे से आमरण अनशन पर बैठेंगे।

 | 

पानी के लिए सोमवार से आमरण अनशन करेंगे प्रवीण रतलिया उदयपुर 8 जून 2019। उदयपुर शहर में बढ़ती गर्मी और सूखते तालाबों और पेयजल की मारामारी के चलते नमो विचार मंच के प्रदेशाध्यक्ष प्रवीण रतलिया सोमवार सुबह 10 बजे से आमरण अनशन पर बैठेंगे।

नमो विचार मंच के प्रवक्ता सत्येंद्र धनावत ने बताया की मंच के प्रदेशाध्यक्ष और युवा नेता प्रवीण रातलिया मेरी जमीन मेरा हक़ आन्दोलन के तहत पानी के लिए मांग की है की उदयपुर के निवासियों को जलदाय विभाग दवारा पुरे शहर में पानी के फ्री टैंकर दिए जाए, बंद पड़े सभी हेडपम्प व पनघट चालू कराया जाए।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

प्रवीण रतलिया ने मांग रखी की बड़ी तालाब से फतहसागर कि पाइपलाइन का काम अगले 7 दिनों में पूरा किया जाए ताकि शहर की प्यास बुझा सके वहीँ देवास परियोजना को जल्द पूरा किया जाए।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News