प्रवीण तोगड़िया ने किया प्रताप गौरव केंद्र का अवलोकन
विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगडिय़ा ने आज यहाँ बड़ी के टाइगर हिल्स स्थित "प्रताप गौरव केंद्र" के चल रहे निर्माण का अवलोकन किया और विस्तृत जानकारी ली। प्रवीण तोगड़िया दो दिवसीय यात्रा प् उदयपुर आये है।

विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगडिय़ा ने आज यहाँ बड़ी के टाइगर हिल्स स्थित “प्रताप गौरव केंद्र” के चल रहे निर्माण का अवलोकन किया और विस्तृत जानकारी ली। प्रवीण तोगड़िया दो दिवसीय यात्रा प् उदयपुर आये है।
प्रताप गौरव केंद्र से डॉ . तोगड़िया ने दरबार हॉल कन्वेंशन सेंटर में महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन उदयपुर के न्यासी लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ से मुलाकात की।

दरबार हॉल में लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने तोगडिय़ा को पुष्प गुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया। तोगडिय़ा ने मेवाड़ के गौरवमयी इतिहास की प्रशंसा की साथ ही पर्यटन के अलावा समसामयिक विषय पर लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ से चर्चा की। डॉ. प्रवीण तोगडिय़ा के साथ विश्व हिंदू परिषद के केन्द्रीय मंत्री श्री पुरूषोत्तम, क्षेत्रीय मंत्री श्री नरपत सिंह, प्रांत अध्यक्ष श्री फतहचन्द श्यामसुखा, प्रांत कार्यालय मंत्री श्री प्रवीण माथुर एवं प्रांत प्रमुख श्री गौरव माथुर ने लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ को परिषद के क्रियाकलापों के साथ ही दिनांक 23 दिसंबर को उदयपुर में होने वाले कार्यक्रम प्रबुद्धजन संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह की जानकारी दी।
