त्योहारों पर यात्रियों को राहत: प्रयागराज-सीकर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 10 अगस्त से चलेगी
Udaipur Times, Railway News: रेलवे द्वारा आगामी त्यौहारो पर अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियो की सुविधा हेतु प्रयागराज-सीकर-प्रयागराज साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है। Railway News
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 04161, प्रयागराज-सीकर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 10.08.26 से 30.11.26 तक (17 ट्रिप) प्रयागराज से प्रत्येक सोमवार को 17.10 बजे रवाना होकर मंगलवार को जयपुर स्टेशन पर 05.55 बजे आगमन व 06.00 बजे प्रस्थान कर 08.20 बजे सीकर पहुॅचेगी। Prayagraj Sikar Special Train
इसी प्रकार गाडी संख्या 04162, सीकर-प्रयागराज साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 11.08.26 से 01.12.26 तक (17 ट्रिप) सीकर से प्रत्येक मंगलवार को 15.25 बजे रवाना होकर जयपुर स्टेशन पर 17.15 बजे आगमन व 17.20 बजे प्रस्थान कर बुधवार को 08.50 बजे प्रयागराज पहुॅचेगी। Prayagraj Sikar Special Train
इस रेलसेवा में 01 थर्ड एसी, 10 द्वितीय शयनयान, 07 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बो सहित 20 डिब्बे होंगे। Indian Railways
मार्ग में यह ट्रेन रींगस, ढेहर का बालाजी, जयपुर, खातीपुरा, दौसा, बांदीकुई, भरतपुर, आगरा कैंट, फतेहाबाद, इटावा, फफूंद, गोविंदपुरी, फतेहपुर और भरवारी स्टेशन पर ठहराव करेंगी। Indian Railways
