हरियाणा की दो बेटियों ने कॉमनवेल्थ गेम्स में रचा इतिहास, बॉक्सर प्रीति और जैस्मिन ने जीता गोल्ड मेडल
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा की दो बेटियों ने आज फिर एक बार इतिहास रच दिया है। आज हरियाणा के भिवानी की दो बेटियों ने कॉमनवेल्थ गेम्स में अपनी जीत का परचम लहराने का काम किया है।
जानकारी के अनुसार हरियाणा ने ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स में तीसरा गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। बॉक्सिंग में 54 किलो वेट कैटेगरी में प्रीति ने 5-0 से अपनी बाउट जीती। वहीं प्रीति ने तीनों राउंड में कनाडा की अपोनेंट एस.एस. डेलगाडो को कई शानदार पंच लगाए। Haryana News
मिली जानकारी के मुताबिक प्रीति के बाद 57 किलो वेट कैटेगरी में जैस्मिन लंबोरिया ने नॉदर्न आयरलैंड की एम. वाल्स को हराकर आज का दूसरा गोल्ड मेडल जीता। इनके बाद भिवानी की प्रिया घनघस, साक्षी चौधरी, प्रीति पंवार, सचिन सिवाच और हिसार की अंकुश पंघाल व हांसी के नरेंद्र बेरवाल के भी मुकाबले होंगे। Haryana News

27 जुलाई को इससे पहले पैरा शॉट पुट F57 इवेंट में रेवाड़ी की शर्मिला धनखड़ ने गोल्ड मेडल जीता था। शर्मिला हरियाणा रोडवेज में पहली महिला कंडक्टर रह चुकी हैं।
