गर्भवती महिला को अब दो किस्तों में डेढ़ लाख रुपए मिलेंगे

पीसीपीएनडीटी अधिनियम के तहत भूण लिंग परीक्षण की रोकथाम हेतु प्रोत्साहन राशि को बढ़ाया 

 | 
Dr Dinesh Kharadi

मुख्य उद्देश्य समाज में घटते हुए बाल लिंगानुपात पर रोक लगाना एवं ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई

राज्य में पीसीपीएनडीटी अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए मुखबिर योजना संचालित की गई है जिसका मुख्य उद्देश्य समाज में घटते हुए बाल लिंगानुपात पर रोक लगाना एवं ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें कानून के शिकंजे में लाना जो तकनीक का दुरुपयोग कर रहे हैं।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ रघु शर्मा के निर्देश पर प्रदेश में पीसीपीएनडीटी अधिनियम के तहत मुखबिर योजना को अधिक प्रभावी बनाते हुए वित्तीय वर्ष 2021 - 22 में भ्रूण लिंग परीक्षण की रोकथाम हेतु  प्रोत्साहन राशि को ढाई लाख से बढ़ाकर  तीन  लाख  रुपये  कर दिया गया है
 

उल्लेखनीय है कि पूर्व में मुखबिर योजना के तहत भ्रूण लिंग परीक्षण संबंधी सूचना प्राप्त होने पर तीन किस्तों में ढाई लाख रुपए तक की राशि प्रोत्साहन स्वरूप दी जाती थी लेकिन अब इसे और व्यवहारिक और आकर्षक बनाते हुए सफल डिकॉय ऑपरेशन  पर  मुखबिर डिकॉय गर्भवती महिला एवं सहयोगी को दो किस्तों में कुल 3 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि का भुगतान किया जाएगा  योजना में निर्धारित ढाई लाख की राशि की पहली किस्त सफल डिकॉय होने पर दूसरी न्यायालय में परिवाद दर्ज होने एवं तीसरी किस्त फैसला आने पर दी जाती थी अब मुखबिर जी को गर्भवती महिला एवं सहयोगी को पहली किस्त सफल डिकॉय होने एवं दूसरी किस्त न्यायालय में अभियोजन पक्ष के समर्थन में बयान के बाद दी जाएगी

गर्भवती महिला को अब दो किस्तों में डेढ़ लाख रुपए

डिकॉय ऑपरेशन में गर्भवती महिला की अहम भूमिका गर्भस्थ शिशु की जोखिम एवं गर्भवती महिला की परेशानी को ध्यान में रखते हुए गर्भवती महिला की राशि में बढ़ोतरी की गई है पहले गर्भवती महिला को तीन किस्तों में कुल एक  लाख रुपये  की राशि दी जाती थी अब उसे दो किस्तों में कुल डेढ़ लाख रुपये  की राशि प्रोत्साहन स्वरूप दी जाएगी साथ ही पूर्व में मुखबिर को तीन किस्तों में 33 हजार 250 प्रति किश्त सहयोगी को 16 हजार 625 प्रति किस्त मिलते थे लेकिन  अब मुखबिर को दो किस्तों में 50 - 50 हज़ार रुपये एवं सहयोगी को 25 -25 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि का भुगतान किया जाएगा

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ0 दिनेश खराड़ी ने विश्वास व्यक्त किया कि नवीन मुखबिर योजना के क्रियान्वयन से आमजन का भ्रूण लिंग परीक्षण रोकथाम में और अधिक सहयोग मिलेगा उन्होंने आमजन से भ्रूण लिंग परीक्षण की रोकथाम में सहयोग करने एवं इसकी शिकायत टोल फ्री नंबर 104 / 108 एवं व्हाट्सएप नंबर 9799997795 पर देने की अपील की हैl

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News