मानसून पूर्व बरखा ने दी शहर को राहत

कुछ दिनों से प्रचंड गर्मी व उमस की मार झेल रहे उदयपुर वासियों के लिए गुरूवार का दिन थोड़ी राहत लेकर आया। दिन में 3:30 बजे अचानक आयी बारिश ने शहरवासियों को गर्मी से थोड़ी निजात दी। बारिश के साथ बादल भी गरजते रहे। लगभग आधे घण्टे चली बारिश ने पारे को काफी नीचे ला दिया।

 | 

गर्मी से मुरझाए चेहरे बारिश की बूंदो से भीगकर खिल उठे। उदयपुर के साथ ही आस-पास के कई इलाकों से भी बारिश की जानकारी है। दोपहर के बाद छाई काली घटाएं जमकर बरसी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News