हरियाणा में कल सक्रिय होगा प्री-मानसून, कई जिलों में तूफानी बारिश का अलर्ट

 | 
हरियाणा में कल सक्रिय होगा प्री-मानसून, कई जिलों में तूफानी बारिश का अलर्ट

Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है आइए जानते है मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में मौसम का मिजाज कैसा रहने वाला है। हरियाणा में भीषण गर्मी से परेशान लोगों को जल्द राहत मिल सकती है। मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं और 23 से 27 जून के बीच प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। 

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 25 जून को एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बारिश , तेज हवाओं और गरज-चमक की गतिविधियां सबसे अधिक देखने को मिल सकती हैं। Haryana Weather

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिम भारत में लगातार सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभों का असर हरियाणा पर भी पड़ सकता है। इसके चलते सिरसा, हिसार, फतेहाबाद, भिवानी, जींद, रोहतक और आसपास के क्षेत्रों में बादल छाने, धूलभरी हवाएं चलने और कहीं-कहीं अच्छी बारिश होने की संभावना है। Haryana Weather

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 25 जून के आसपास प्री-मानसून गतिविधियां चरम पर रह सकती हैं, जिससे दिन के तापमान में गिरावट दर्ज होने और उमस से राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि कुछ स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बिजली चमकने की घटनाएं भी हो सकती हैं। Haryana Weather

कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि संभावित बारिश खरीफ फसलों की तैयारी कर रहे किसानों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। वहीं मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान पेड़ों, बिजली के खंभों और खुले स्थानों से दूर रहने की सलाह दी है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News