मुख्यमंत्री की प्रस्तावित यात्रा को लेकर तैयारी बैठक

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की 19 मई से प्रस्तावित उदयपुर यात्रा को लेकर जिला कलक्टर विकास एस. भाले ने शुक्रवार को जिला परिषद सभागार में बैठक ली एवं अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

 | 

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की 19 मई से प्रस्तावित उदयपुर यात्रा को लेकर जिला कलक्टर विकास एस. भाले ने शुक्रवार को जिला परिषद सभागार में बैठक ली एवं अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का 19 मई से उदयपुर जिले का दौरा संभावित है इसलिए अधिकारी यदि उनके विभाग या क्षेत्र में यदि किसी भवन आदि का लोकार्पण या उद्घाटन करवाया जा सकता है, तो इस संबंध में विस्तृत जानकारी 14 मई तक आवश्यक रूप से उपलब्ध कराएँ।

उन्होंने कहा कि वे विशेष पेंशन महाभियान में जिन क्षेत्रों में प्रगति कम रही है उन क्षेत्रों में पुन: शिविर आयोजित कर पात्र लोगों को पेंशन स्वीकृतियां जारी करें। इसके अलावा जिले में चलाए जा रहे प्रशासन गांवों के संग अभियान की प्रगति की जानकारी भी देवें।

प्रारंभ में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अबरार अहमद ने मुख्यमंत्री की यात्रा को लेकर विभिन्न तैयारियों के लिए संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारीपूर्वक कर्तव्य निर्वहन करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर नगर विकास प्रन्यास सचिव, जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी, उपखण्ड अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News