स्वाधीनता दिवस की तैयारियॉ शुरु

स्वाधीनता दिवस के अवसर पर भण्डारी दर्शक मण्डप में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह की तैयारियां प्रारम्भ कर दी गई है। आज विभिन्

 | 

स्वाधीनता दिवस की तैयारियॉ शुरु

स्वाधीनता दिवस के अवसर पर भण्डारी दर्शक मण्डप में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह की तैयारियां प्रारम्भ कर दी गई है। आज विभिन्न टुकड़ियों ने मैदान पर परेड रिहर्सल की। जिला कलक्टर आशुतोष पेढणेकर ने रविवार को तैयारियों का जायजा लिया एवं समारोह को आकर्षक बनाने के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये।

उन्होंने एयरविंग के अधिकारियों से कहा कि वे 15 अगस्त पर आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में एयरक्राफ्ट का प्रदर्शन करें। उन्होंने समारोह में आयोजित होने वाली आकर्षक मार्च पास्ट एवं सशस्त्र बलों  के संबंध में अतिरिक्त जिला कलक्टर मोहम्मद यासिन पठान से विस्तृत जानकारी ली। उन्होंन कार्यक्रम स्थल एवं ग्राउण्ड का अवलोकन भी किया।

उन्होंने स्वाधीनता आन्दोलन में योगदान देने वाले स्वाधीनता सैनानियों को शॉल एवं श्रीफल से सम्मानित करने के निर्देश भी अतिरिक्त जिला कलक्टर को दिये। उन्होंने नगर निगम के आयुक्त हिम्मतसिंह बारहट को साफ-सफाई, एम्बूलेंस की व्यवस्थारिहर्सल एवं मुख्य समारोह के दौरान करने के निर्देश दिये। उन्होंने चिकित्सा विभाग, शिक्षा विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग आदि को समारोह सुन्दर एवं आकर्षक बनाने को कहा।

प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी 14 एवं 15 अगस्त को नगर निगम एवं नगर विकास प्रन्यास द्वारा राजकीय भवनों, ऐतिहासिक इमारतों, दरवाजों एवं उद्यानों पर आकर्षक रोशनी की जायेगी।

भण्डारी दर्शक मण्डप पर जिला पुलिस अधीक्षक महेश गोयल, अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) नारायण सिंह, नगर निगम आयुक्त हिम्मतसिंह बारहट, तहसीलदार भगनवान दास, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारी, एवीवीएनएल के अधिशाषी अभियन्ता श्री पालीवाल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.एन. बैरवा, अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रागिनी अग्रवाल सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News