गणतंत्र दिवस की तैयारी शुरू

26 जनवरी गणतंत्र दिवस का जिला स्तरीय समारोह महाराणा भूपाल स्टेडियम में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं आकर्षक मार्च-पास्ट एवं परेड के साथ आयोजित होगा। इस दिन प्रमुख सार्वजनिक इमारतों पर आकर्षक विधुत सज्जा भी होगी।

 | 

अतिरिक्त जिला कलक्टर(नगर) मोहम्मद यासीन पठान ने बताया कि प्रात: 9.05 बजे मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण के साथ समारोह की शुरूआत होगी। इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा सरकार की फ्लेगशिप योजनाओं एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं पर आधारित आकर्षक झांकियां भी निकाली जाएगी। समारोह को आकर्षक एवं गरिमामय बनाने के लिए सोमवार से रिहर्सल भी प्रारम्भ हुर्इ। यह रिहर्सल 23 जनवरी तक आयोजित होगी। इसके पश्चात 24 जनवरी को प्रात: 9.00 बजे अनितम संयुक्त फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित होगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News