सिन्धी सामुहिक विवाह 22 को तैयारियाँ पूर्ण।
श्री झूलेलाल सेवा समिति द्वारा आयोजित 22 वें सामुहिक विवाह की तैयारियों हेतु वर-वधू के परिजनों की एक बैठक रात को 8.30 बजे झूलेलाल भवन, शक्ति नगर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष पृताप राय चुघ नें की। बैठक का संचालन करते हुए महासचिव सुनील खत्री नें जानकारी दी कि अब तक 19 जोड़े का पंजीयनं हो चूका है। उन्होंने कहा कि बसन्त पंचमी के दिन सामुहिक विवाह फील्ड क्लब में आयोजित किया जायेगा।
The post

21 जनवरी को देव-पूजन का कार्यक्रम व अन्य धार्मिक पारिवारिक रस्में वर वधु के परिजनं अपने-अपनें घरों में संम्पन्न करेंगें। 22 तारीख सुबह वर-वघु के परिजनं गाजे-बाजे के साथ विवाह स्थल पंहुचेगें। जंहा पंचांयतों के प्रमुख जन उनका स्वागत करेगें। वधू का ऋंगार समीति की महिला ईकाई द्वारा किया जायेगा।
ईश वन्दना के पश्चात 12.30 बजे पण्डितों द्वारा सेहराबंदी तथा अन्य रस्में संम्पन्न कराई जायेंगीं। 2 बजे तक धार्मिक रस्में (साट-सुगन) भी संम्पन करा दी जायेंगीं। उसके बाद लंच का आयोजन किया जायेगा। दोपहर 3 बजे वर-वधु मंण्डप में पंहुचेंगे जंहा अलग अलग पंण्डितों द्वारा 5 बजे तक विवाह की सभी रस्में सम्पन्न कराई जायेंगीं। रात्रि 8 बजे आशीर्वाद समारोह शुरू होगा जो देर रात तक स्वरूचि भोज के साथ वर-वधु की विदाई पर सम्पन्न होगा।
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal