प्रशासन गाँव के संग की तैयारियां पूरी

राज्य सरकार द्वारा प्रशासन शहरों के संग की तर्ज पर ग्रामीणों के लिए प्रशासन गाँव के संग कल के शुरू होने जा रहा है। शिविर की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है। शिविर में ग्रामीणों को अलग-अलग नहीं भटकते हुए 21 विभागों की सेवा एक ही जगह उपलब्ध करवाई जाएगी।

 | 

प्रशासन गाँव के संग की तैयारियां पूरी

राज्य सरकार द्वारा प्रशासन शहरों के संग की तर्ज पर ग्रामीणों के लिए प्रशासन गाँव के संग कल के शुरू होने जा रहा है। शिविर की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है। शिविर में ग्रामीणों को अलग-अलग नहीं भटकते हुए 21 विभागों की सेवा एक ही जगह उपलब्ध करवाई जाएगी।

शिविर के लिए जिला कलेक्टर ने 11 तहसीलों में लगने वाले इस शिविर में विशेष टीमों का गठन किया है। इस शिविर में ज्यादा से ज्याद लोगों को योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए शिविर में एक भारतीय प्रशासनिक सेवा, एक राजस्थान प्रशासनिक सेवा तथा अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है।

जिला कलेक्टर विकास भाले ने बताया कि शिविर की सम्पूर्ण तैयारियां पूरी हो चुकी हैं एंव 11 तहसीलों के शिविर के संचालन के लिए प्रभारी व सहायक प्रभारी की नियुक्ति कर दी गई है। इस शिविर में पटवारी से लेकर तहसीलदार तक मौके पर ही मौजूद होंगे, जिससे ग्रामीणों को काफी फायदा मिलेगा।

भाले ने बताया कि शिविर में ज्यादातर मामले राजस्व व भूखण्ड के आते हैं, ग्रामीणों की सुविधा के लिए ही सभी विभागों को एक जगह बिठाकर लोगों का वहीँ मौके पर सेवाएँ दी जाएंगी।

भाले ने यह भी बताया कि शिविर के दौरान राजस्व विभाग, खातेदारी अधिकार, राजकीय भूमि का आवंटन, आबादी विस्तार के लिए राजकीय भूमि का आवंटन, राजकीय भवनों के लिए भूमि का आरक्षण एवं आवंटन, अनुसूचित जाति एवं जनजाति के किसानों के अतिक्रमणों का निस्तारण, नये घोषित स्वास्थ्य केन्द्रों के लिए भूमि का आरक्षण आदि सभी कार्यों का निपटारा मौके पर ही किया जाएगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News