फतहसागर यूआईटी व पिछोला निगम को सौंपने की तैयारी!

जल संसाधन विभाग अब पिछोला और फतहसागर झीलों को शहरी विकास से जुड़ी एजेंसियां यूआईटी और नगर निगम को सौंपने का मानस बना रहा है।

 | 
फतहसागर यूआईटी व पिछोला निगम को सौंपने की तैयारी!

Fateh Saagar

जल संसाधन विभाग अब पिछोला और फतहसागर झीलों को शहरी विकास से जुड़ी एजेंसियां यूआईटी और नगर निगम को सौंपने का मानस बना रहा है। इसके लिए प्रस्ताव भी तैयार हो रहा है और अगर दोनों एजेंसियां तैयार हुई तो इस पर जल्द मुहर लग जाएगी। हालांकि एेसे प्रस्ताव पर पहले भी कई बार चर्चा हुई लेकिन नतीजा सिफर ही रहा।

जल संसाधन विभाग के सचिव शिखर अग्रवाल ने नगर विकास प्रन्यास व नगर निगम को लिखे पत्र में यह प्रस्ताव रखा है। उन्होंने फतहसागर झील को नगर विकास प्रन्यास को तथा पिछोला झील को नगर निगम को सौंपने की बात कही है। अग्रवाल ने गत सप्ताह अपने फेसबुक पेज पर भी यह सूचना शेयर की थी। वर्तमान में इन दोनों झीलों से शहर में जलापूर्ति की जा रही है। प्रस्ताव को लेकर यूआईटी व नगर निगम ने मंथन शुरू कर दिया है और जल्द ही झील विकास प्राधिकरण की बैठक बुलाकर इस पर चर्चा की जा सकती है।

फतहसागर यूआईटी व पिछोला निगम को सौंपने की तैयारी!

pichola

दोनों झीलों के कई मालिक बने हुए हैं। वैसे झीलें जल संसाधन विभाग के अधीन है लेकिन झील संरक्षण के कार्य एनएलसी से किए गए, पर्यटकों के लिए नावों का संचालन नगर निगम, सार्वजनिक निर्माण विभाग और पर्यटन विभाग करवा रहे हैं। यूआईटी व नगर निगम के कई नियमों में भी झीलों को लेकर डंडा चलाया जाता है। यह बात कई बार उठी भी थी कि झीलों का धणी-धोरी कोई एक हो।

इस प्रस्ताव पर नगर निगम की बोर्ड बैठक व यूआईटी की ट्रस्ट बैठक में रखा जाएगा, जहां से अनुमोदन हो जाता है तो मामला झील विकास प्राधिकरण की जिला स्तरीय समिति में आएगा। समिति इस पर चर्चा होगी। वैसे इस समिति में सिंचाई विभाग के अधिकारी भी सदस्य हैं। ऐसे में किसी भी प्रकार के निर्णय पर मुहर लगने से पहले उनकी तकनीकी राय भी सामने आ जाएगी।

झीलों का एक मालिक होगा। इससे तत्काल निर्णय होंगे। सार-संभाल की जिम्मेदारी तय होगी। झीलों के संरक्षण को लेकर प्लानिंग से काम हो सकेगा। हालाँकि तकनीकी रूप से दोनों निकाय सक्षम नहीं है। मूल काम के लिए ही स्टाफ नहीं तो झीलों को कैसे संभालेंगे।

Source: Rajasthan Patrika

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News