नाकोड़ा भैरव भजन संध्या की तैयारियां जोरों पर
शहर के टाउन हाल परिसर में रविवार शाम सुरेखा लोढा चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर आयोजित होने वाले ‘नाकोड़ा भैरव भजन संध्या‘ की तैयारियां जोरों पर की जा रही है।

शहर के टाउन हाल परिसर में रविवार शाम सुरेखा लोढा चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर आयोजित होने वाले ‘नाकोड़ा भैरव भजन संध्या‘ की तैयारियां जोरों पर की जा रही है।
भजन संध्या में नाकोडा भैरव जी के बिराजने के लिए मंच के निर्माण का कार्य भी प्रारम्भ हो चुका है।
ट्रस्ट के सचिव यशवन्त कोठारी ने बताया कि शनिवार शाम को मेहन्दी की रस्म अदा की गई, जिसमें समाज की सैंकड़ों की संख्या में जैन महिलाओं ने भाग लिया। भजन संध्या के दौरान 1008 दीपक की महाआरती भी की जाएगी। भजन संध्या में मुम्बई के प्रसिद्ध भजन कलाकार नरेन्द्र वाणीगोता सहित कई कलाकार भजन पेश करेंगे।

संध्या कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर विधायक गुलाबचन्द कटारिया करेंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला प्रमुख मधु जैन, महापौर रजनी डांगी, आयकर आयुक्त अनिल कुमार जैन शिरकत करेंगे।