सिंगापुर के प्रधानमंत्री की उदयपुर यात्रा की तैयारियां जोरों पर
सिंगापुर के प्रधानमंत्री एवं प्रतिनिधिमण्डल की 5 एवं 6 अक्टूबर को उदयपुर यात्रा एवं विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर जिला प्रशासन द्वारा तैयारियों व्यापक स्तर पर जारी हैं।

सिंगापुर के प्रधानमंत्री एवं प्रतिनिधिमण्डल की 5 एवं 6 अक्टूबर को उदयपुर यात्रा एवं विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर जिला प्रशासन द्वारा तैयारियों व्यापक स्तर पर जारी हैं।
जिला कलक्टर एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने उदयविलास एवं सीईटीटी आदि का दौरा किया और तैयारियों को जायजा लिया। श्रम एवं रोजगार सचिव रजत मिश्रा ने सुखाड़िया विश्वविद्यालय परिसर स्थिति सीईटीटी में चल रही तैयारियों की जानकारी ली, संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
जिला कलक्टर रोहित गुप्ता, जिला पुलिस अधीक्षक राजेन्द्रप्रसाद गोयल आदि अधिकारियों ने प्रबन्धों को देखा और इन्हें बेहतर बनाने एवं तमाम कार्यों को पूरी गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ संपादन करने के निर्देश दिए।