सुराज संकल्प यात्रा की तैयारिया को अंतिम रूप

कल उदयपुर में होने वाली सुराज संकल्प यात्रा की तैयारिया को आज अंतिम रूप देने के लिए सभी कार्यकर्ता दिनभर से जुटे नजर आए। कल शाम वसुंधरा राजे गाँधी ग्राउंड में जनता को संबोधित करेंगी। वसुंधरा के साथ - साथ भा.ज. पा के कई वरिष्ठ नेता मंच पर नजर आएँगे।

 | 

सुराज संकल्प यात्रा की तैयारिया को अंतिम रूप

कल उदयपुर में होने वाली सुराज संकल्प यात्रा की तैयारिया को आज अंतिम रूप देने के लिए सभी कार्यकर्ता दिनभर से जुटे नजर आए। कल शाम वसुंधरा राजे गाँधी ग्राउंड में जनता को संबोधित करेंगी। वसुंधरा के साथ – साथ भा.ज. पा के कई वरिष्ठ नेता मंच पर नजर आएँगे।

भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट ने कार्यक्रम कि जानकारी में बताया कि कल सुबह सुराज संकल्प यात्रा देबारी से उदयपुर में प्रवेश करेंगी, यात्रा सुन्दरवास, बीएन कॉलेज, सिक्ख कॉलोनी, सूरजपोल, बापू बाजार, चेतक चौराहे होते हुए गाँधी ग्राउंड पहुचेंगी। ग्राउंड में राजे विशाल जनसभा को संबोधित करेंगी।

सुराज संकल्प यात्रा की तैयारिया को अंतिम रूप

यह यात्रा चारभुजा से शुरू होकर उदयपुर संभाग की 1,383 किमी की यात्रा कर चुकी है, उदयपुर में इस यात्रा का अंतिम पड़ाव होगा।

कल इस यात्रा में राजे के साथ नितिन गडकरी, थावरचंद गहलोत, अरुण चतुर्वेदी, राजेन्द्र सिंह राठौड़, गुलाबचंद कटारिया सहित उदयपुर भाजपा के सभी नेता व कार्यकर्ता मौजूद होंगे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News