जयपुर में BRICS बैठक की तैयारियां तेज, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश

 | 
BRICS Meeting Jaipur

 

 Udaipur Times, BRICS Meeting Jaipur: मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने मंगलवार को सचिवालय में आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में आगामी 12 एवं 13 अगस्त को जयपुर में आयोजित होने वाली ब्रिक्स (BRICS) देशों के वित्त मंत्रियों एवं केंद्रीय बैंक गवर्नरों की बैठक की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने बैठक में शामिल अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय बैठक के सफलतापूर्वक आयोजन हेतु सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ निर्धारित समयसीमा में तैयारियां पूर्ण करें। BRICS Meeting Jaipur

सुरक्षा से लेकर मीडिया प्रबंधन तक सभी व्यवस्थाओं पर विशेष जोर

मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सुरक्षा, प्रशासनिक व्यवस्थाएं, यातायात प्रबंधन, अतिथियों के आवागमन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, मीडिया समन्वय, प्रोटोकॉल, आवास तथा अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए विस्तृत कार्ययोजना बनाकर उसका प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विभाग अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करते हुए आपसी समन्वय बनाए रखे ताकि आयोजन के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। BRICS Meeting Jaipur

अतिथियों को मिले प्रदेश की समृद्ध संस्कृति और आतिथ्य का उत्कृष्ट अनुभव

मुख्य सचिव ने कहा कि इस अंतरराष्ट्रीय बैठक में भाग लेने आ रहे प्रतिनिधियों को राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत तथा पारंपरिक आतिथ्य का उत्कृष्ट अनुभव मिले, यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि विदेशी प्रतिनिधियों के स्वागत एवं आतिथ्य की सभी व्यवस्थाएं उच्च गुणवत्ता की हों। बैठक में सभी संबंधित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों द्वारा की जा रही तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी। मुख्य सचिव ने आवश्यकतानुसार दिशा-निर्देश देते हुए विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर बल दिया। BRICS Meeting Jaipur

समन्वित प्रयासों से सफल होगा आयोजन

मुख्य सचिव ने कहा कि सभी विभाग नियमित समीक्षा करते हुए सौंपे गए कार्यों को समयबद्ध रूप से पूरा करें। उन्होंने अधिकारियों से आयोजन के प्रत्येक पहलू पर विशेष निगरानी रखने तथा किसी भी चुनौती का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

BRICS Meeting Jaipur

प्रमुख शासन सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग नवीन जैन ने बताया कि ब्रिक्स देशों के वित्त मंत्रियों एवं केंद्रीय बैंक गवर्नरों की आगामी बैठक के मद्देनजर सभी तैयारीयों को संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर समयबद्ध रूप से पूरा किया जा रहा है।

बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव, गृह भास्कर सावंत, प्रमुख शासन सचिव, वित्त वैभव गालरिया, सचिव, स्वायत्त शासन विभाग रवि जैन, महानिरीक्षक पुलिस (गृह) दीपक कुमार, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (इंटेलिजेंस) प्रफुल्ल कुमार, आयुक्त, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग राकेश शर्मा सहित सभी संबंधित विभागों के आला अधिकारी उपस्थित रहे।


 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News