विश्व योग दिवस की तैयारियां जोर-शोर से

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 21 जून को विश्व योग दिवस मनाने के आह्वान के मद्देनजर एनसीसी एयर विंग द्वारा जोर-शोर से तैयारियां की जा रही हैं।

 | 

विश्व योग दिवस की तैयारियां जोर-शोर से

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 21 जून को विश्व योग दिवस मनाने के आह्वान के मद्देनजर एनसीसी एयर विंग द्वारा जोर-शोर से तैयारियां की जा रही हैं।

इसके तहत 6 राज एयर विंग एनसीसी से संबंधित सभी स्कूलों व कॉलेजों के छात्र-छात्राओं का योग प्रशिक्षण का कार्य नियमित रूप से चल रहा है। तैयारियों की दृष्टि से सेंटपाल स्कूल, महाराणा भूपाल नोबल स्कूल, राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल गोगुन्दा, महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल आदि स्कूलों में योग प्रशिक्षण विशेष योगाचार्यो द्वारा करवाया गया।

फ्लाईट कमाण्डर केप्टन (सीए) रामचन्द्र ने बताया कि इस क्रम में 6 राज एयर एनसीसी के द्वारा योग अभ्यास बुधवार को सुबह 7 बजे एनसीसी मुख्यालय उदयपुर के प्रांगण मे कराया गया। जिसमें महाराणा भोपाल नोबल, एबी कॉलेज एवं एमपीयूएटी होम साइंस कॉलेज उदयपुर के सीनियर विंग एनसीसी के 70 केडेट्स ने भाग लिया। योग शिक्षक डॉ.संजय माहेश्वरी के द्वारा योगाभ्यास करवाया गया।

इस अवसर पर उदयपुर ग्रुप ट्रेनिंग ऑफिसर हरीश चन्डोक एवं विंग कमाण्डर शिवराम सिंह कमान अधिकारी एवं केप्टन रामचंद्र सीजीआई 6 राज एयर स्क्वा. एनसीसी कैडेट्स को संबोधित किया और योगा के महत्व के बारे में बताया।

यह योग प्रशिक्षण कार्य आगामी 21 जून तक निरंतर चलेगा तथा इस एयर विंग इकाई के सभी 1200 छात्र व छात्राओं को योग का सघन प्रशिक्षण दिया जायेगा। इसका समापन 21 जून को एक विशाल योग शिविर के आयोजन के साथ होगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News