पुराने आउटफिट से तैयार करें नया स्टाइल, फेस्टिव सीजन को बना देगा बिल्कुल खास
Udaipur Times, New Delhi : फेस्टिव सीजन में हर बार नया आउटफिट खरीदना जरूरी नहीं होता है। इस बार फैशन का फोकस मौजूदा वार्डरोब को नई स्टाइलिंग और एक्सेसरीज के साथ अपडेट करने पर है। पुरानी साड़ी के साथ नया ब्लाउज, अनारकली के साथ अलग दुपट्टा या साधारण कुर्ते के साथ स्टेटमेंट ज्वेलरी पूरे लुक को बदल सकती है। बस इन्हें सही तरीके से अपनाना आना चाहिए।
पुरानी साड़ी को नया लुक देने के 3 तरीके
1. साड़ी के साथ विंटेज दुपट्टा: खासतौर पर रिच बॉर्डर वाली साड़ी के साथ अलग टेक्सचर का दुपट्टा लुक को नया आयाम देगा।
2. साड़ी के साथ बेल्ट: साड़ी के साथ मेटल या एम्बेलिस्ड बेल्ट इसे ज्यादा स्ट्रक्चर्ड बना सकते हैं।
3. स्टेटमेंट ब्रोच: ब्रोच को पल्लू के कंधे पर या जैकेट के साथ इस्तेमाल करें। ये लुक निखारेगा।
ज्वेलरी में अब 'एक पीस' काफी नहीं...
ज्वेलरी या एक्सेसरीज में स्टाइलिंग का तरीका यह हो सकता है
झुमके बड़े हैं तो नेक्लेस छोड़ दें व बैंगल्स या रिंग पर फोकस करें।
साड़ी सादी है तो पोलकी-एम्रल्ड लेयर्ड नेकलेस या ओवरसाइज्ड पेंडेंट को फोकल पॉइंट बनाएं।
कुर्ता सिंपल है तो कॉकटेल रिंग से हाथों को हाइलाइट करें।
एक्सेसरीज से बदलें पुराने आउटफिट की फील...
बैंगल्स : पतली चूड़ियों के साथ एक-दो चौड़े कड़े मिलाकर पहनें।
ईयरिंग्स : बड़े झुमके, शोल्डर-लेंथ ड्रॉप्स या स्कल्प्चरल ईयरिंग्स अकेले ही पूरे लुक का केंद्र बन सकते हैं।
पायल और जूती : साड़ी के साथ पायल की हल्की झलक या एंकल-लेंथ बॉटम के साथ एम्ब्रॉयडर्ड जूती लुक में छोटी लेकिन असरदार डिटेल जोड़ सकती है।